- Home
- Career
- Education
- Sarkari Naukri: झारखंड में महिलाओं के लिए बंपर वैकेंसी, 3181 ANM पदों पर होगी भर्ती
Sarkari Naukri: झारखंड में महिलाओं के लिए बंपर वैकेंसी, 3181 ANM पदों पर होगी भर्ती
JSSC ANM Recruitment Notification 2025: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में ANM भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। कुल 3181 वैकेंसी है और सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जानिए इस सरकारी नौकरी वैकेंसी के लिए जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया समेत डिटेल।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी
अगर आप झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
JSSC ANM Recruitment 2025 Vacancy: कितनी वैकेंसी
झारखंड ANM वैकेंसी की बात करें तो इस भर्ती के तहत कुल 3181 पदों पर रेगुलर और बैकलॉग वैकेंसी को भरा जाएगा।
कहां मिलेगी झारखंड ANM भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
झारखंड ANM भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी उम्मीदवार JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
झारखंड ANM भर्ती के कुल पद महिलाओं के लिए आरक्षित
झारखंड ANM भर्ती के सभी पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। फिलहाल आवेदन शुरू होने की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
झारखंड ANM भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
झारखंड ANM भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) होना जरूरी है। न्यूनतम 45% मार्क्स होने चाहिए। साथ ही 18 महीने का ANM ट्रेनिंग कोर्स पास होना चाहिए। उम्मीदवार का नाम Jharkhand State Nursing Council में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
झारखंड ANM भर्ती चयन प्रक्रिया क्या होगी?
ANM भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा या तो OMR आधारित टेस्ट होगी या फिर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)। अगर किसी विषय की परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट्स में होती है, तो नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया के जरिए स्कोर तय किया जाएगा।
ANM भर्ती आवेदन शुल्क कितना है?
ANM भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और अन्य कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं। जबकि SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपए है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जाएगा।
ANM भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
झारखंड ANM भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑफिशियन नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने के बाद आवेदन शुरू होने की तारीख पर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
JSSC ANM भर्ती महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका
झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में काम करने की चाह रखने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन मौका है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।