- Home
- Career
- Education
- कितनी थी सत्यपाल मलिक की नेटवर्थ? क्या करता है पूर्व राज्यपाल का बेटा देव कबीर मलिक
कितनी थी सत्यपाल मलिक की नेटवर्थ? क्या करता है पूर्व राज्यपाल का बेटा देव कबीर मलिक
Satyapal Malik Net Worth: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की जिंदगी जितनी सादगी भरी रही, उतनी ही दिलचस्प भी। उनके निधन के बाद लोग उनकी संपत्ति, फैमिली के बारे में जानना चाहते हैं। जानिए क्या करते हैं उनकी पत्नी और बेटा देव कबीर मलिक।

सत्यपाल मलिक की संपत्ति कितनी? (Satyapal Malik Net Worth)
सत्यपाल मलिक की कुल नेटवर्थ करीब 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। ये संपत्ति उन्होंने सालों की सार्वजनिक सेवा, रियल एस्टेट निवेश और कुछ कारोबारी सौदों से जुटाई थी। देश के कई बड़े शहरों में उनकी संपत्तियां थीं और उन्होंने समय के साथ समझदारी से निवेश किए थे।
Satyapal Malik Family: क्या करती हैं पत्नी
सत्यपाल मलिक की पत्नी इकबाल मलिक एक टीचर रही हैं, जिनका नाम चुनावी हलफनामों में दर्ज है। उनके बेटे देव कबीर मलिक का प्रोफेशन राजनीति से बिल्कुल अलग है।
सत्यपाल मलिक का बेटा देव कबीर, क्या करते हैं (Satyapal Malik Son)
देव कबीर पेशे से एक डिजाइनर हैं और बताया जाता है कि उनकी एक डिजाइन से ही 60 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है। माना जाता है कि देव की आमदनी कई बार अपने पिता की गवर्नर की सैलरी से भी ज्यादा होती थी। देव ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) से डिप्लोमा किया और कई बड़ी कंपनियों के लिए काम कर चुके। वहीं सत्यपाल मलिक की बहू आईआईटी ग्रेजुएट हैं।
सत्यपाल मलिक की पर्सनल लाइफ
सत्यपाल मलिक का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने एक सादा जीवन जीया और अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहे। उन्हें संगीत, इतिहास और फोटोग्राफी का बहुत शौक था। उन्होंने राजनीति पर कई किताबें भी लिखीं।
सत्यपाल मलिक ने जिया सादगी भरा जीवन
भले ही उनके पास करोड़ों की संपत्ति थी, लेकिन उनका रहन-सहन आम आदमी जैसा ही रहा। सत्यपाल मलिक ने कभी भी दिखावे या लग्जरी में विश्वास नहीं किया। उनकी सोच में किसानों और ग्रामीण लोगों के लिए खास लगाव था और वे हमेशा समाज सेवा, किसान कल्याण और हाशिए पर जी रहे समुदायों के लिए काम करते रहे।