SBI PO Main Exam 2025 का रिजल्ट जल्द ही SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर घोषित होने वाला है। जानिए कि रिजल्ट कब जारी होगा, कैसे चेक करना है। सफल उम्मीदवारों के लिए नेक्स्ट प्रोसेस क्या होगा, नियुक्ति और बॉन्ड नियम क्या हैं?
SBI PO Mains Result 2025 Date: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने हाल ही में 15 सितंबर 2025 को Probationary Officer (PO) Main Examination आयोजित किया था। इस परीक्षा में देशभर से शामिल हजारों उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जोकि अब खत्म होने वाला है। SBI की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट अबतक सामने नहीं आया है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अगले चरण यानी साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए पात्र होंगे। बता दें कि SBI रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी करेगा। जानिए रिजल्ट की घोषणा होने के बाद कैंडिडेट अपना स्कोर और रिजल्ट स्टेटस कैसे और कहां चेक कर सकते हैं।
SBI PO मेन्स रिजल्ट कैसे चेक करें?
- रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल कैंडिडेट सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं और एक्टिव Result Link पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना Registration Number, Password और Captcha डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- रिजल्ट को चेक करने के बाद अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
ये भी पढ़ें- Bihar Police SI Bharti 2025: 1799 पदों के लिए आवेदन 26 सितंबर से, जानिए कैटेगरी वाइज उम्र सीमा
SBI PO के कितने पदों पर होगी भर्ती?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस भर्ती के माध्यम से कुल 541 उम्मीदवारों को Probationary Officer के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इनमें से 500 नियमित पोस्ट और 41 बैकलॉग पोस्ट के लिए हैं। कैटेगरीवाइज रिक्तियों की बात करें तो इसमें-
- जनरल- 203
- ओबीसी- 135
- ईडब्ल्यूएस- 50
- एससी- 37
- एसटी- 75 पद शामिल हैं।
SBI बैंक पीओ नियुक्ति और बॉन्ड नियम क्या हैं?
SBI ने अब नियुक्ति के समय 2 लाख रुपए का बॉन्ड अनिवार्य कर दिया है। यदि उम्मीदवार 3 साल के भीतर नौकरी छोड़ते हैं, तो उन्हें 2 लाख रुपए जमा करना होगा। यह नियम सभी चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगा।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 30 से 40 उम्र वाले भी पा सकते हैं सरकारी नौकरी, जानें किन-किन सेक्टर में मौके?
