School Holiday 2024-25: यूपी स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2024-25 में उत्तर प्रदेश के स्कूलों के लिए 41 दिनों की गर्मी की छुट्टियां दी गई हैं, जो 21 मई से शुरू होगी और 30 जून, 2024 को समाप्त होगी। आगे देखें स्कूल छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

School Holiday 2024-25 In UP: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने यूपी एकेडमिक ईयर 2024-25 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। इस शैक्षणिक वर्ष में उत्तर प्रदेश में स्कूल 118 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल प्रशासन की अनुमति से सरकार ने महिला कर्मचारियों को व्रत और उत्सव और करवा चौथ पर दो एक्स्ट्रा छुट्टियां लेने की अनुमति दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गर्मी की छुट्टियां 41 दिनों की

कैलेंडर में उत्तर प्रदेश के स्कूलों के लिए 41 दिनों की गर्मी की छुट्टियां दी गई हैं जो 21 मई से शुरू होगी और 30 जून, 2024 को समाप्त होगी। रविवार और गर्मी की छुट्टियों को मिलाकर कुल 118 दिन की छुट्टियां होंगी। माध्यमिक विद्यालय 233 दिनों तक चलेंगे, साथ ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त 15 दिन चलने हैं।

2 जनवरी को भी छुट्टी

उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर के चलते आगरा के जिलाधिकारी ने सभी जिलों में आज यानी 2 जनवरी को छुट्टी का आदेश दिया है।

यूपी एकेडमिक ईयर 2024-25 छुट्टियों की लिस्ट

15 जनवरी- मकर संक्रांति

17 जनवरी - गुरु गोबिंद सिंह जयंती

25 जनवरी - मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन

26 जनवरी - गणतंत्र दिवस

14 फरवरी- बसंत पंचमी

24 फरवरी- संत रविदास जयंती

8 मार्च-महाशिवरात्रि

24 मार्च- होलिका दहन

25 मार्च- होली

29 मार्च- गुड फ्राइडे

1 अप्रैल - ईस्टर सोमवार

11 अप्रैल- ईद-उल-फितर

14 अप्रैल- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

17 अप्रैल- रामनवमी

21 अप्रैल- महावीर जयंती

21 मई से 30 जून - ग्रीष्मकालीन अवकाश (41 दिन)

17 जुलाई- मोहर्रम

15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस

19 अगस्त- रक्षाबंधन

25 अगस्त - चेहल्लुम

26 अगस्त-जन्माष्टमी

16 सितंबर- ईद-ए-मिलाद/बारावफात

17 सितंबर-विश्वकर्मा पूजा/अनंत चतुर्दशी

2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती

12 अक्टूबर- दशहरा महानवमी/विजय दशमी

30 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी

31 अक्टूबर - दिवाली

2 नवंबर- गोवर्धन पूजा

3 नवंबर- भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती

15 नवंबर- गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा

24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस

25 दिसंबर - क्रिसमस डे

ये भी पढ़ें

कौन हैं नीता अंबानी की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट निशि सिंह, एक लुक के लिए करती हैं इतना चार्ज करती

कौन है गोल्डी बरार, सिद्धू मूस वाला का कथित हत्यारा, छात्र वीजा पर कनाडा पहुंचा, जानिए