School Holidays List September 2025: सितंबर 2025 में देश भर में ओणम, ईद-ए-मिलाद, नवरात्रि और दुर्गा पूजा जैसे कई त्योहार मनाये जाएंगे। ऐसे में स्कूलों में खूब छुट्टियां रहेंगी। यहां देखें सितंबर 2025 स्कूल छुट्टियों की लिस्ट।

School Holidays September 2025: इस साल सितंबर के महीने में कई बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व मनाए जाएंगे, जिनका सीधा असर बच्चों की स्कूल की छुट्टियों पर भी पड़ेगा। बच्चों के लिए यह समय सिर्फ पढ़ाई से ब्रेक लेने का ही मौका नहीं होगा, बल्कि परिवार के साथ मिलकर त्योहारों की खुशियां और परंपराएं जीने का भी शानदार समय होगा। इस बार सितंबर 2025 में ओणम, ईद-ए-मिलाद, नवरात्रि स्थापना और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। जिसके लिए हर राज्य में छुट्टियां अपने हिसाब से तय होंगी और बच्चे अपने घर-परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर इन त्योहारों का मजा ले पाएंगे। नीचे देखिए सितंबर महीने में कौन-कौन से बड़े त्योहार हैं और स्कूल छुट्टियों की लिस्ट।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओणम कब है: 4 और 5 सितंबर

ओणम खासतौर पर केरल और दक्षिण भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान महाबली की याद में होने वाले इस त्योहार पर पुक्कलम (फूलों की सजावट), वल्लमकली (नौका दौड़) और पारंपरिक भोज ओणसद्य का आयोजन होता है। इन दो दिनों में स्कूलों में छुट्टियां होंगी और बच्चे सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे।

ईद-ए-मिलाद कब है: 5 और 6 सितंबर

ओणम के तुरंत बाद मुस्लिम समुदाय का बड़ा त्योहार ईद-ए-मिलाद मनाया जाएगा। यह पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर मनाया जाता है। इन दिनों जुलूस, खास नमाज और धार्मिक आयोजन होंगे। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।

नवरात्रि स्थापना डेट 2025: 22 सितंबर

मां दुर्गा की भक्ति का पर्व नवरात्रि सितंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होगा। इसकी शुरुआत कलश स्थापना और देवी पूजन से 22 सितंबर को होगी। खासकर उत्तर भारत में इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहती है ताकि परिवार धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सके।

दुर्गा पूजा: 29 और 30 सितंबर

सितंबर के आखिरी हफ्ते में दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत होगी। 29 सितंबर को महाष्टमी और 30 सितंबर को महानवमी, महाअष्टमी मनाई जाएगी। पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा और त्रिपुरा में इन दिनों स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। पंडालों की सजावट, ढाक की धुन और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस त्योहार को खास बना देते हैं।

ये भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला: अब 2026 बोर्ड परीक्षा में APAAR ID होगी जरूरी, एग्जाम फीस में भी बदलाव

सितंबर 2025 स्कूल की छुट्टियों की लिस्ट

  • 5 सितंबर (शुक्रवार)- इस दिन शिक्षक दिवस और मिलाद-उन-नबी दोनों पड़ रहे हैं। इसलिए देशभर में स्कूल बंद रहेंगे।
  • 17 सितंबर (बुधवार)- इस दिन ओणम का त्योहार खासकर केरल और आसपास के राज्यों में मनाया जाएगा, जिसके चलते स्कूलों में छुट्टी रहेगी। साथ ही कई राज्यों में विश्वकर्मा पूजा भी इसी दिन होगी, इसलिए वहां भी छुट्टियां मिलेंगी।
  • 21 सितंबर (रविवार)- बतुकम्मा त्योहार के मौके पर तेलंगाना और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में स्कूल बंद रहेंगे।
  • 22 सितंबर (सोमवार)- इस दिन महालया, दुर्गा पूजा और नवरात्रि की शुरुआत होगी। कई राज्यों में इस अवसर पर स्कूल बंद रहने की घोषणा होगी।
  • 29 सितंबर (सोमवार)- इस दिन दुर्गा पूजा सप्तमी मनाई जाएगी और स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • 30 सितंबर (मंगलवार)- दुर्गा पूजा अष्टमी के दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। यानी लगातार दो दिन की छुट्टी बच्चों को मिलेगी।
  • स्कूल के छात्रों और पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि इन छुट्टियों को अपने स्कूल कैलेंडर और अपने स्टेट हॉलीडे लिस्ट में जरूर चेक कर लें। इसमें कुछ बदलाव संभव है।

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exams 2026: LOC भरने के नियमों में 3 बड़े बदलाव, जानें क्या है नई गाइडलाइन