सार
SSC CGL Final Result 2024 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। कटऑफ मार्क्स और आगे की प्रक्रिया की जानकारी यहां पाएं।
SSC CGL Final Result 2024 Announced: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा (CGL) 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल SSC CGL की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी हुई। Tier-1 का रिजल्ट 5 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था, जिसके बाद Tier-2 की परीक्षा 18, 19, 20 और 31 जनवरी 2025 को आयोजित हुई। अब Tier-1 और Tier-2 दोनों के ज्वाइंट परफॉर्मेंस के आधार पर फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी की गई है।
SSC CGL Final Result 2024: 18,174 उम्मीदवार क्वालिफाई, 1267 उम्मीदवारों का रिजल्ट होल्ड पर
SSC ने मेरिट और पोस्ट प्रेफरेंस के आधार पर 18,174 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से नियुक्ति के लिए चुना है। अब इन उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो संबंधित विभागों द्वारा आयोजित की जाएगी। वहीं SSC ने 1267 उम्मीदवारों का रिजल्ट फिलहाल होल्ड कर दिया है और 253 उम्मीदवारों को रिजेक्ट/डिबार/रद्द कर दिया है।
SSC CGL फाइनल सेलेक्शन लिस्ट कैसे बनी?
केवल उन्हीं उम्मीदवारों को फाइनल सेलेक्शन में शामिल किया गया है जिन्होंने ऑनलाइन ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरा था। इसके अलावा, उम्मीदवारों को Section-I और Section-II दोनों पास करने के बाद Section-III का मूल्यांकन किया गया, तभी उनका नाम फाइनल लिस्ट में जोड़ा गया।
SSC CGL 2024 का फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें?
अगर आप भी SSC CGL का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
स्टेप 1: सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए ‘Combined Graduate Level Examination, 2024 - Declaration of Final Result’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: क्लिक करने के बाद रिजल्ट PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 4: अब इस PDF को डाउनलोड करें और जरूरत हो तो इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
SSC CGL Final Result 2024 DOWNLOAD Cutt Off PDF Direct Link
SSC CGL 2024 final result for all posts other than JSO, SI grade 2 (list 2): Direct link
SSC CGL 2024 final result for JSO, SI grade 2 (list 1): Direct link
SSC CGL 2024 Category-Wise Cut-off Marks: कटऑफ मार्क्स कैटेगरी-वाइज
नीचे दी गई टेबल में रिजर्व और अनरिजर्व कैटेगरी के लिए कटऑफ मार्क्स दिए गए हैं, चेक करें-
श्रेणी (Category) | कटऑफ मार्क्स | चयनित उम्मीदवारों की संख्या |
SC (अनुसूचित जाति) | 285.45888 | 15,875 |
ST (अनुसूचित जनजाति) | 266.49513 | 8,295 |
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) | 306.27841 | 28,628 |
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) | 300.03797 | 14,575 |
UR (सामान्य वर्ग) | 322.77352 | 11,631 |
ESM (पूर्व सैनिक) | 202.28472 | 5,497 |
OH (अस्थि बाधित) | 258.66022 | 1,043 |
HH (श्रवण बाधित) | 181.89266 | 1,011 |
VH (दृष्टिबाधित) | 219.45053 | 810 |
PwD - अन्य | 136.73346 | 686 |
कुल उम्मीदवार | - | 88,051 |
SSC CGL 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद अब योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार सभी स्टेज पास कर चुके हैं, उन्हें उनकी पसंदीदा डिपार्टमेंट और पोस्ट में नियुक्ति दी जाएगी। फाइनल रूप से चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही ऑफिशियल जॉइनिंग लेटर भेजे जाएंगे। बता दें कि SSC CGL परीक्षा लाखों उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा मौका होता है। इस साल भी हजारों छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया और अपनी मेहनत से फाइनल लिस्ट में जगह बनाई।