SSC Constable GD PET Result 2025 जारी होने के बाद जानें कि अब सफल उम्मीदवारों के लिए अगला स्टेप क्या है? PET/PST में सफल उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और आगे की DME, DV प्रक्रिया महिला और पुरुष उम्मीदवारों को स्टेटवाइज DME कटऑफ।

SSC Constable GD PET Result 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने Constable GD PET, PST रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था और अब वो अपना रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। इस साल PET, PST का आयोजन 20 अगस्त से 15 सितंबर 2025 के बीच किया गया था, जिसमें कुल 3,94,121 उम्मीदवार शामिल हुए थे। PET, PST में सफल उम्मीदवारों को अब डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन(DV) में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यानी अब उनका अगला कदम मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट चेकिंग होगा। रिजल्ट के साथ ही पुरुष और महिला उम्मीदवारों का DME कट-ऑफ भी जारी कर दिया गया है। नीचे देखें अलग-अलग राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की रिक्तियों के लिए महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम क्वालिफाई मार्क्स या कट-ऑफ क्या है?

यहां देखें SSC GD 2025 State, UT-wise Vacancies for DME

ये भी पढ़ें- ICSI CS December 2025: दोबारा खुलने जा रहा रजिस्ट्रेशन विंडो, जानें कब से करें अप्लाई

SSC Constable GD PET Result 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?

अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नई पेज खुलने पर SSC Constable GD PET Result 2025-List 1 और List 2 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे।
  • इस PDF को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी भी सुरक्षित रखें।

SSC Constable GD PET Result 2025 List 1 result

SSC Constable GD PET Result 2025 List 2 result

280 उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक

इस बार 20 महिला उम्मीदवारों और 260 पुरुष उम्मीदवारों का रिजल्ट संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोका गया है। इनके परिणाम आगे की जांच के बाद ही घोषित किए जाएंगे।

रिजल्ट घोषित होने के बाद अब SSC Constable GD PET 2025 में सफल उम्मीदवार आगे के मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी कर सकते हैं। ध्यान दें, रिजल्ट और आगे की जानकारी के लिए हमेशा SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2025 राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल फिर बदला: अब 16 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग, कब आयेगा रिजल्ट?