SSC GD Constable Salary 2026: चयनित होने पर मंथली सैलरी कितनी मिलेगी?
SSC GD Constable Salary 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बीच अक्सर कैंडिडेट के मन में सवाल उठता है कि यदि चयन हो जाता है, तो बहाली के बाद हर महीने कितनी सैलरी मिलेगी। जानिए एसएससी जीडी कांस्टेबल की मंथली सैलरी।

SSC GD Constable Bharti 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर
देशभर के युवाओं के लिए SSC GD Constable भर्ती एक बड़ा अवसर है। अगर आप भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSB या असम राइफल्स में जॉइन करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हर साल की तरह इस साल भी एसएससी ने हजारों पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। लेकिन अक्सर उम्मीदवारों का सबसे बड़ा सवाल होता है कि चयनित होने पर मंथली सैलरी कितनी मिलेगी? जानिए
SSC GD Constable की मंथली सैलरी कितनी है?
- बेसिक सैलरी 21,700 रुपए से शुरू होकर 69,100 रुपए तक जा सकती है। पे लेवल 3 के अनुसार सैलरी मिलती है।
- सालाना पैकेज लगभग 3 लाख से 6 लाख के बीच होता है।
- हर महीने ट्रांसपोर्ट अलाउंस 1,224 रुपए मिलता है।
- हाउस रेंट अलाउंस 2,538 रुपए हर महीने मिलता है।
- डियरनेस अलाउंस 434 रुपए हर महीने शामिल होता है।
- कटौतियों के बाद (CGHS, CGEGIS, पेंशन) कुल 2,369 रुपए कम होते हैं।
- नेट सैलरी लगभग 23,527 रुपए मंथली होती है।
एसएसी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025: कितने पद भरे जाएंगे?
इस भर्ती के तहत कुल 25,487 (अनुमानित) पद भरे जाएंगे। यह पद विभिन्न बलों में बंटे हुए हैं। जिसमें-
- BSF: 616 पद
- CISF: 14,595 पद
- CRPF: 5,490 पद
- SSB: 1,764 पद
- ITBP: 1,293 पद
- Assam Rifles (AR): 1,706 पद
- SSF: 23 पद हैं।
BSF CISF CRPF SSB Recruitment 2025: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो 31 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन करना होगा। आवेदन केवल SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही किया जा सकता है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा18 से 23 साल है। आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट दी गई है।
SSC GD Constable 10th Pass Jobs: आवेदन कैसे करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- SSC GD Constable Recruitment 2025-26 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- कंफर्मेशन पेज की प्रिंट आउट अपने पास संभालकर रखें।

