UP Board Class 10 12 Exam Pattern 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। 10वीं बोर्ड एग्जाम में बड़ा बदलाव किया गया है।  एग्जाम पैटर्न बदलते हुए पेपर को दो हिस्सों में बांट दिया है। जानिए

UPMSP Model Paper Download: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए सभी विषयों के नए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। ये मॉडल पेपर सीधे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षा पैटर्न में हर साल होने वाले बदलावों को देखते हुए बोर्ड द्वारा जारी किए गए ये मॉडल पेपर छात्रों के लिए बेहद मददगार साबित होंगे। इन्हें हल करके छात्र समझ सकते हैं कि पेपर में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं और किस चैप्टर पर अधिक फोकस करना है। इस बार खास कर यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव किए गए हैं। पूरी डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।

यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 मॉडल पेपर छात्रों के लिए रोमडमैप के जैसा

आजकल बोर्ड एग्जाम पैटर्न लगातार बदल रहा है। ऐसे में मॉडल पेपर छात्रों के लिए बिल्कुल रोडमैप की तरह काम करते हैं। इन्हें हल करने से न सिर्फ पेपर पैटर्न समझ में आता है, बल्कि टाइम मैनेजमेंट भी बेहतर होता है।

उत्तर प्रदेश क्लास 10th बोर्ड पेपर में क्या है बड़ा बदलाव?

UP बोर्ड ने इस बार 10वीं की परीक्षा को दो हिस्सों में बांटा है, जिससे क्वेश्चन पेपर और ज्यादा साफ और बैलेंस्ड हो गया है।

Part A- OMR आधारित प्रश्न (20 नंबर)

  • इस सेक्शन में 20 MCQs होंगे।
  • हर प्रश्न 1 नंबर का होगा।
  • जवाब नीले या काले बालपॉइंट पेन से ही भरना होगा।
  • OMR शीट पर इरेजर या व्हाइटनर का इस्तेमाल सख्त मना है।

Part B- वर्णनात्मक प्रश्न यानी Descriptive Question (50 नंबर)

  • इसमें बहुत छोटे, छोटे और लंबे सवाल शामिल होंगे।
  • हर प्रश्न में सब-क्वेश्चन साफ-साफ लिखे होंगे।
  • पेपर हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा यानी समय बिल्कुल पर्याप्त है, बस प्रैक्टिस की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- RBSE Board Exam 2026: क्लास 9-10-11 और 12 की डेट्स जारी, जानें कब से शुरू हैं परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश क्लास 12th के लिए भी सभी स्ट्रीम के मॉडल पेपर जारी

इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स, चाहे वे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स किसी भी स्ट्रीम से हों, अब अपनी तैयारी का सही आकलन कर सकते हैं। UPMSP ने 2025-26 सत्र के लिए सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। इन मॉडल पेपर से छात्रों को ये समझने में मदद मिलेगी कि किस यूनिट से कैसा सवाल पूछा जा सकता है और पेपर का पूरा पैटर्न कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें- UP Holiday Calendar 2026: जानें नए साल में कब-कब बंद रहेंगे उत्तर प्रदेश के स्कूल-बैंक और दफ्तर

यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले UPMSP की वेबसाइट खोलें: upmsp.edu.in
  • होमपेज पर “Model Paper” वाले सेक्शन पर क्लिक करें
  • अब अपनी क्लास चुनें10th या 12th
  • इसके बाद विषय (Subject) सिलेक्ट करें
  • डाउनलोड बटन पर क्लिक करें
  • मॉडल पेपर PDF तुरंत खुल जाएगा
  • इसे मोबाइल या लैपटॉप में सेव करें, चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं

UP Board Model Paper 2026 Download Link

बोर्ड एग्जाम मॉडल पेपर से छात्रों को क्या मिलेगी मदद?

यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर से, परीक्षा में पेपर का पैटर्न पहले से समझ आएगा। समय सीमा में लिखने की आदत बनेगी। यूनिट-वाइज तैयारी आसान होगी। छात्रों को मार्क्स बढ़ाने में मदद मिलेगी।