MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • CM योगी आदित्यनाथ कितने पढ़े-लिखे हैं? जानिए एक संत कैसे बना प्रभावशाली राजनेता

CM योगी आदित्यनाथ कितने पढ़े-लिखे हैं? जानिए एक संत कैसे बना प्रभावशाली राजनेता

Yogi Adityanath Education: सीएम योगी आदित्यनाथ आज 5 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए योगी आदित्यनाथ का एजुकेशन क्वालिफिकेशना और एक संत बनने से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर की पूरी कहानी। उनके स्कूल, कॉलेज और ग्रेजुएशन की पूरी जानकारी।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Jun 05 2025, 10:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एजुकेशन क्वालिफिकेशन
Image Credit : Getty

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एजुकेशन क्वालिफिकेशन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज देशभर में एक मजबूत और सख्त नेता के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संत बनने से पहले उनका नाम अजय सिंह बिष्ट था और वो एक पढ़े-लिखे छात्र भी रहे हैं? जानिए उन्होंने कितनी पढ़ाई की है, किस स्कूल-कॉलेज से पढ़े और कैसे बने एक संत से उत्तर प्रदेश के सीएम।

28
योगी आदित्यनाथ का जन्म कहां हुआ?
Image Credit : Getty

योगी आदित्यनाथ का जन्म कहां हुआ?

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे और मां सावित्री देवी गृहिणी थीं।

Related Articles

Related image1
CM योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर खुशी से झूम उठे PM नरेंद्र मोदी, इस तरह दी बधाई
Related image2
CM योगी की जिंदगी के वो 10 रहस्य, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे!
38
योगी आदित्यनाथ की फैमिली, कितने भाई-बहन?
Image Credit : Getty

योगी आदित्यनाथ की फैमिली, कितने भाई-बहन?

योगी आदित्यनाथ अपने माता-पिता के सात बच्चों में पांचवें नंबर पर हैं। उनसे पहले तीन बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई हैं, जबकि उनके बाद दो छोटे भाई हैं।

48
कौन से स्कूल से पढ़े हैं योगी आदित्यनाथ
Image Credit : Getty

कौन से स्कूल से पढ़े हैं योगी आदित्यनाथ

उनकी शुरुआती पढ़ाई उनके गांव पंचूर के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में हुई थी। साल 1989 में उन्होंने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश से 12वीं पास की।

58
योगी आदित्यनाथ ने मैथ्स में किया है ग्रेजुएशन
Image Credit : Getty

योगी आदित्यनाथ ने मैथ्स में किया है ग्रेजुएशन

योगी आदित्यनाथ ने गणित (Mathematics) विषय से B.Sc. की डिग्री हासिल की। ये पढ़ाई उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर (उत्तराखंड) से की। कॉलेज के दिनों में लोग उन्हें अजय सिंह बिष्ट के नाम से जानते थे, क्योंकि यही नाम उनके एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में दर्ज है।

68
योगी आदित्यनाथ कैसे बने संत
Image Credit : Getty

योगी आदित्यनाथ कैसे बने संत

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 21 साल की उम्र में घर-परिवार छोड़ दिया और गोरखनाथ मठ पहुंचे। वहां उन्होंने महंत अवैद्यनाथ को अपना गुरु बनाया और सन्यास ले लिया। यहीं से उनका नाम पड़ा योगी आदित्यनाथ।

78
योगी आदित्यनाथ का राजनीति में कदम
Image Credit : Getty

योगी आदित्यनाथ का राजनीति में कदम

साधु बनने के बाद उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना शुरू किया। महज 26 साल की उम्र में 1998 में वो गोरखपुर से सांसद चुने गए और सबसे युवा सांसदों में शामिल हुए।

88
योगी आदित्यनाथ एक धार्मिक नेता से बने प्रभावशाली राजनेता
Image Credit : Getty

योगी आदित्यनाथ एक धार्मिक नेता से बने प्रभावशाली राजनेता

योगी आदित्यनाथ न सिर्फ एक धार्मिक नेता हैं, बल्कि एक पढ़े-लिखे और गणित जैसे कठिन विषय में ग्रेजुएट नेता भी हैं। उनकी शिक्षा, अनुशासन और तपस्वी जीवनशैली ने उन्हें आज एक प्रभावशाली राजनेता बना दिया है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
योगी आदित्यनाथ
शिक्षा समाचार
सफलता की कहानी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image2
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image3
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
Recommended image4
Pariksha Pe Charcha 2026: कब और कहां होगी परीक्षा पे चर्चा, घर बैठे कैसे देखें लाइव कार्यक्रम
Recommended image5
JEE Mains छात्रों के लिए खुशखबरी, गूगल ने Gemini App पर लॉन्च किया फ्री प्रैक्टिस टेस्ट
Related Stories
Recommended image1
CM योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर खुशी से झूम उठे PM नरेंद्र मोदी, इस तरह दी बधाई
Recommended image2
CM योगी की जिंदगी के वो 10 रहस्य, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved