MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • UPSC CSE 2024: DAF-II फॉर्म से जुड़ी अहम बातें, जानें कब से शुरू होंगे इंटरव्यू

UPSC CSE 2024: DAF-II फॉर्म से जुड़ी अहम बातें, जानें कब से शुरू होंगे इंटरव्यू

UPSC CSE 2024 के इंटरव्यू के लिए DAF-II भरना शुरू हो गया है। मेन्स पास उम्मीदवार 19 दिसंबर तक upsconline.nic.in पर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में अपनी सभी जानकारी बहुत ही सावधानी से भरें, क्योंकि इसका असर आपकी इंटरव्यू पर पड़ेग।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Dec 13 2024, 10:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
फॉर्म II (DAF II) भरने की प्रक्रिया शुरू, 19 दिसंबर है लास्ट डेट
Image Credit : Freepik

फॉर्म-II (DAF-II) भरने की प्रक्रिया शुरू, 19 दिसंबर है लास्ट डेट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के लिए डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म-II (DAF-II) भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें इंटरव्यू चरण में भाग लेने के लिए DAF-II भरना अनिवार्य है। DAF-II भरने की प्रक्रिया 13 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और इसे 19 दिसंबर 2024 तक सबमिट किया जा सकता है।

27
UPSC CSE DAF-II 2024 फॉर्म सबमिशन गाइड स्टेप-बाय-स्टेप
Image Credit : Freepik

UPSC CSE DAF-II 2024 फॉर्म सबमिशन गाइड स्टेप-बाय-स्टेप

  • आधिकारिक UPSC वेबसाइट पर जाएं: upsconline.nic.in पर DAF-II लिंक पर क्लिक करें।
  • DAF-II लिंक पर क्लिक करें जो होमपेज पर उपलब्ध होगा।
  • पोर्टल पर रजिस्टर करें और आवश्यक विवरण प्रदान करें।
  • DAF-II को सावधानीपूर्वक भरें: सभी व्यक्तिगत, शैक्षिक, और सेवा संबंधित जानकारी सही से भरें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी प्रिंट कर लें।
37
सावधानी से भरें DAF-II फॉर्म, इंटरव्यू पर पड़ता है असर
Image Credit : Freepik

सावधानी से भरें DAF-II फॉर्म, इंटरव्यू पर पड़ता है असर

सावधानी से भरें: DAF-II भरते समय उम्मीदवारों को अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए। जो जानकारी आप देंगे, वह इंटरव्यू के सवालों को प्रभावित कर सकती है। DAF-II का उपयोग UPSC साक्षात्कार बोर्ड द्वारा उम्मीदवार के व्यक्तित्व, रुचियों और बैकग्राउंड को समझने के लिए किया जाएगा। इसलिए सभी जानकारी सही होनी चाहिए।

47
DAF-II फॉर्म भरने के बाद करना न भूलें ये काम
Image Credit : Getty

DAF-II फॉर्म भरने के बाद करना न भूलें ये काम

  • DAF-II के सभी सेक्शन पूरा करने के बाद, ऑनलाइन सबमिट करें।
  • प्रिंटेड कॉपी निकालें और उसे अपने पास सुरक्षित रखें।
  • साथ ही, OBC और EWS संबंधित डॉक्यूमेंट को भी इंटरव्यू स्थल पर लाना होगा, यदि लागू हो।
  • प्रिंटेड DAF-II और अनुलग्नकों को UPSC अधिकारियों को साक्षात्कार से पहले जमा करना होगा।
57
DAF-II में उम्मीदवारों को क्या जानकारी देनी होगी?
Image Credit : Freepik

DAF-II में उम्मीदवारों को क्या जानकारी देनी होगी?

पर्सनल डिटेल्स: जैसे कि आपकी मातृभाषा, जन्म स्थान और अन्य बुनियादी व्यक्तिगत जानकारी।

एजुकेशनल बैकग्राउंड: अपनी शैक्षिक योग्यता और गृह राज्य का उल्लेख करें।

शौक और रुचियां: अपने शौक और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों को शेयर करें।

प्राथमिकताएं: अपनी सेवाओं और कैडर के लिए प्राथमिकताएं दें। 

67
कब और कहां आयोजित होगा UPSC CSE इंटरव्यू, डेट-टाइम
Image Credit : Freepik

कब और कहां आयोजित होगा UPSC CSE इंटरव्यू, डेट-टाइम

UPSC ने CSE मेन्स परीक्षा के परिणाम 9 दिसंबर 2024 को घोषित कर दिए हैं। सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू लिस्ट जल्दी जारी की जाएगी। साक्षात्कार जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच UPSC कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहान रोड, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

77
समय सीमा के भीतर सबमिट करें DAF-II फॉर्म
Image Credit : Getty

समय सीमा के भीतर सबमिट करें DAF-II फॉर्म

DAF-II को सावधानी से भरें और समय सीमा के भीतर सबमिट करें, ताकि आप इस महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ सकें।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved