UPSC Civil Services 2025 इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए e-Summon Letter डाउनलोड करना अनिवार्य है। जानें ई-समन लेटर क्या होता है, इसमें क्या-क्या जानकारी होती है और यूपीएससी इंटरव्यू में यह जरूरी क्यों है। इसे कहां से कैसे डाउनलोड करें।

UPSC CSE 2025 e-Summon Letter: UPSC सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले हर कैंडिडेट के लिए इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट सबसे अहम स्टेज माना जाता है। 8 दिसंबर 2025 से शुरू और 19 दिसंबर 2025 तक चलने वाले UPSC CSE पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट अपना ई समन लेटर ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। मेन्स रिजल्ट के बाद जब भी यूपीएससी इंटरव्यू डेट जारी करता है, उसके साथ ही एक डॉक्यूमेंट भी अपलोड किया जाता है, इसे ई-समन लेटर कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ई-समन लेटर क्या होता है, जिसके बिना सफल कैंडिडेट्स का यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू में एंट्री संभव नहीं है। जानने के लिए आगे पढ़ें।

क्या होता है UPSC का e-Summon Letter?

ई-समन लेटर एक तरह से यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट के लिए UPSC का इंटरव्यू कॉल लेटर होता है। लेकिन यह सिर्फ एक एडमिट कार्ड नहीं होता, इसके अंदर बहुत सारी जरूरी जानकारी होती है, जैसे-

  • कैंडिडेट की इंटरव्यू डेट और टाइम।
  • किस बोर्ड के सामने इंटरव्यू होगा।
  • कौन-सा सेशन (Forenoon या Afternoon) मिला है इसकी जानकारी।
  • रिपोर्टिंग टाइम (सुबह 9 बजे या दोपहर 1 बजे) डिटेल।
  • क्या-क्या डॉक्यूमेंट लेकर आने हैं।
  • UPSC के इंस्ट्रक्शंस।
  • यही लेटर इंटरव्यू के दिन कैंडिडेट की पहचान और एंट्री दोनों के लिए जरूरी होता है।

यूपीएससी इंटरव्यू कैंडिडेट के लिए क्यों जरूरी है ई-समन लेटर?

UPSC इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी 649 कैंडिडेट्स को यह लेटर डाउनलोड करना ही होगा। इसकी जरूरत इसलिए है क्योंकि यह लेटर इंटरव्यू में एंट्री के लिए अनिवार्य है। बिना e-summon letter के UPSC ऑफिस में प्रवेश नहीं मिलता। सिक्योरिटी गेट पर इसे वेरिफाई किया जाता है। पूरी इंटरव्यू डिटेल इसी में लिखी होती है। किस दिन जाना है, किस समय रिपोर्ट करना है, कौन-सा बोर्ड लेगा। सब जानकारी इसी में होती है।

ये भी पढ़ें- UPSC CSE Interview 2025: यूपीएससी पर्सनैलिटी टेस्ट 8 दिसंबर से, जानिए कितने कैंडिडेट होंगे शामिल

e-summon lette डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए भी जरूरी

UPSC कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लेकर आने का निर्देश देता है, वह लिस्ट इसमें दी होती है। यूपीएससी इंटरव्यू यात्रा खर्च की रसीद के लिए भी यह जरूरी होता है, जिसमें UPSC इंटरव्यू देने आए उम्मीदवारों को स्लीपर या सेकंड क्लास ट्रेन किराये का खर्च रिइम्बर्स करता है। यह क्लेम भी ई-समन लेटर के आधार पर ही मिलता है।

ये भी पढ़ें- UPSC Success Story: कर्ज लेकर की तैयारी, जानिए 4 प्रयास में IAS बने मोइन अहमद की यूपीएससी जर्नी

UPSC CSE 2025: इंटरव्यू डेट?

  • इंटरव्यू शुरू: 8 दिसंबर 2025
  • इंटरव्यू खत्म: 19 दिसंबर 2025
  • कुल उम्मीदवार: 649
  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह (Forenoon): सुबह 9 बजे और दोपहर (Afternoon): दोपहर 1 बजे।

यूपीएससी पर्सनैलिटी टेस्ट 2025 ई-समन लेटर कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट यहां दिए गए आसान स्टेप्स से अपना ई-समन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं-

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CSE 2025 e-Summon Letter लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा जिसमें आपको लॉगिन करना होगा।
  • सबमिट करते ही आपका e-summon letter स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

UPSC CSE 2025 e-summon Letters Direct Link to Download