UPSC Exam Result 2022 Topper List: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार यूपीएसी टॉपर्स 2022 की लिस्ट और उनके फाइनल मार्क्स भी देख सकते हैं.

UPSC Toppers List : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार यूपीएससी ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट में शामिल टॉप 10 में 6 लड़कियां शामिल हैं। रिजल्ट को UPSC की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा UPSC टॉपर्स 2022 की लिस्ट और उनके फाइनल मार्क्स भी ऑनलाइन देखे जा सकते हैं. आयोग ने इसकी पीडीएफ फाइल अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स ग्रेजुएट इशिता किशोर ने ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल की है। वहीं गरिमा लोहिया ने दूसरी, उमा हरथी ने तीसरी और स्मृति मिश्रा ने चौथी रैंक हासिल की है।

इशिता किशोर ने कहा कि वह अपनी सफलता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थीं। उन्हें यकीन था कि वह परीक्षा पास कर लेंगी। हालांकि, मेरिट लिस्ट में टॉप पर आने से वह हैरान हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होकर देश सेवा करना चाहती हैं।

यहां देखें 2022 के टॉपर की लिस्ट

कौन हैं इश‍िता किशोर?

बता दें कि इश‍िता किशोर के पिता इंडियन एयरफोर्स में अधिकारी हैं। उनका पूरा परिवार उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहता है। इशिता किशोर इकोनोमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। इश‍िता ने साल 2014 में एयरफोर्स बाल भारती से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया।

इश‍िता बचपन से ही IAS अधिकारी बनना चाहती थी। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अर्न्स्ट एंड यंग के साथ रिस्क एडवाइजरी में काम किया। वह एक सक्रिय खिलाड़ी रही हैं। वह अपने स्कूल के समय से ही एक अच्छी ऑलराउंडर कलाकार रही हैं। इशिता ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC की परीक्षा पास की। यह पहली बार था जब उन्होंने इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई किया।