उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) अक्टूबर 2024 से 15,000 ड्राइवरों और कंडक्टरों की भर्तियां शुरू कर रहा है। इसमें महिलाओं को भी मौका दिया जाएगा।

करियर डेस्क : यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती (UP Roadways Recruitment 2024) होने जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) अक्टूबर 2024 से 15,000 ड्राइवरों और कंडक्टरों की भर्तियां शुरू कर रहा है। रोडवेज के बसों की सुविधा ज्यादा बेहतर बनाने के लिए 10,000 कंडक्टरों और 5,000 ड्राइवरों की भर्तियां की जाएंगी, जो आउटसोर्सिंग के जरिए होंगी। इसके लिए एजेंसी भी तय कर दी है। अगर आप भी इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो जानिए इसकी एक-एक डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

UPSRTC में महिलाओं को मौका

जानकारी के अनुसार, कंडक्टर की भर्ती में महिलाओं को भी मौका मिलेगा। महिला ड्राइवरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कैबिनट ने ग्रुप D की नियुक्ति के लिए लोकसेवा से कराने की परमिशन भी मिल गई है। महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए कौशल विकास मिशन के साथ एक MoU भी किया गया है।

यूपी में होंगी नियमित विभागीय भर्तियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) से भी नियमित विभागीय भर्तियां होंगी। 30 सितंबर तक मृतक आश्रितों की भर्ती के लिए बैलेंस शीट भेज दिया जाएगा। ड्राइवरों और कंडक्टरों को दो वर्दी के लिए 1,800 रुपए भी अक्टूबर के पहले हफ्ते तक दिए जाएंगे।

यूपी में हजारों नई बसें चलेंगी

UPSRTC के एमडी मासूम अली सरवर ने जानकारी दी कि 'राज्य में 4,500 नई बसें चलेंगी। कुंभ में श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए 7000 बसें चलाई जाएंगी। इनमें इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होंगी। 120 और बसों को खरीदने की तैयारी है। 100 का ऑर्डर भी दिया जा चुका है। 3,000 बसें कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। 9,500 अपनी फ्लीट हैं। 5,000 ई बसें भी होंगी। ग्रीन रूट भी आइडेंटिफाई कर लिए गए हैं। बस स्टैंड को एयरपोर्ट के तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। बिना किसी चार्ज सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें पीपीपी मॉडल्स का ख्याल रखा जाएगा।'

इसे भी पढ़ें

राजस्थान RAS भर्ती 2024: 733 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई