What is CBSE IPS Portal 2025: CBSE ने क्लास 12 प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 के लिए इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम (IPS) पोर्टल लॉन्च किया है। IPS पोर्टल पर समय पर डेटा एंट्री करने की सलाह दी गई है। जानिए IPS पोर्टल क्या है और सीबीएसई के इंपोर्टेंट गाइडलाइन।
CBSE IPS Portal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) लगातार परीक्षाओं की पारदर्शिता और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कदम उठा रहा है। अब बोर्ड ने क्लास 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम (IPS) शुरू किया है। इस सिस्टम के जरिए परीक्षा से जुड़े तमाम पेमेंट, जैसे परीक्षकों को मिलने वाले पैसे और अन्य खर्च, सीधे ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। वहीं, विशेष जरूरतों वाले बच्चों (CWSN) के लिए भी सीबीएसई ने एक अलग पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे उन्हें परीक्षा के दौरान सुविधाएं और छूट आसानी से मिल सके।
क्या है IPS पोर्टल?
IPS यानी इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम के जरिए अब स्कूलों को क्लास 12 प्रैक्टिकल परीक्षा 2024-25 से जुड़ी पेमेंट्स करनी होंगी। स्कूलों को कहा गया है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर जरूरी डाटा एंट्री पूरी करें। बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि स्कूल प्रिंसिपल्स को बैंक अकाउंट डिटेल्स ध्यान से भरनी होंगी और उन्हें खुद पर्सनली रिव्यू करना होगा। अगर किसी भी परीक्षक या ऑब्जर्वर का बैंक डिटेल अधूरा या गलत भरा गया, तो पेमेंट गलत अकाउंट में चला सकता है। ऐसी स्थिति में जिम्मेदारी सीधे संबंधित स्कूल प्रिंसिपल्स पर होगी और गलत भुगतान की रिकवरी उन्हीं से की जाएगी।
CWSN छात्रों के लिए सीबाएसई का नया पोर्टल कौन सा है?
सीबीएसई ने बच्चों की विशेष श्रेणी CWSN (Children With Special Needs) के लिए भी एक अलग पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल का मकसद है कि परीक्षा के दौरान जो भी सुविधाएं या छूट इन छात्रों को मिलनी चाहिए, उन्हें समय पर और सही तरीके से उपलब्ध कराया जा सके। स्कूल 9 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक इस पोर्टल पर CWSN छात्रों की जानकारी भर सकते हैं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला: अब 2026 बोर्ड परीक्षा में APAAR ID होगी जरूरी, एग्जाम फीस में भी बदलाव
सीबीएसई का यह कदम अहम क्यों है?
सीबीएसई का यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में है। IPS पोर्टल जहां पेमेंट की गड़बड़ियों को रोकने में मदद करेगा, वहीं CWSN पोर्टल से जरूरतमंद छात्रों को सही समय पर उनकी सुविधाएं मिल पाएंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार और स्कूल ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
CBSE IPS Portal 2025 Official Notice Here
ये भी पढ़ें- CBSE Board Exams 2026: LOC भरने के नियमों में 3 बड़े बदलाव, जानें क्या है नई गाइडलाइन
