लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का फाउंडर मेंबर और 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने इस आतंकवादी को 'मृत' घोषित कर दिया है। वह नामित आतंकवादी हाफिज सईद का डिप्टी भी था।

Deputy Abdul Salam Bhuttavi: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक सदस्य, हाफिज सईद के डिप्टी हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टवी की "मृतक पुष्टि" कर दी गई है। वह 2008 में 26/11 के हमलों में भी एक प्रमुख साजिशकर्ता था। यूएनएससी के अनुसार मई 2023 में कार्डियक अरेस्ट से उसकी मृत्यु हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26/11 मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए थे

चार दिनों के दौरान लश्कर-ए-तैयबा द्वारा रचित 26/11 मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए और 300 घायल हो गए। हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी है और सरकार ने हाल ही में हाफिज सईद के भारत प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तान से अनुरोध जारी किया था।

मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

संयुक्त राष्ट्र की ऑफिशियल आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रेस नोट के अनुसार हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी 77 साल का था। और पाकिस्तान सरकार की हिरासत में रहते हुए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीद के में उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

आतंकवादी ग्रपु के दैनिक कार्यों का प्रभारी

मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद भुट्टवी ने उस अवधि के लिए अपने आतंकवादी ग्रपु के दैनिक कार्यों का प्रभार संभाला था जब मुंबई हमलों के कुछ दिनों बाद हाफिज सईद को हिरासत में लिया गया था। जून 2009 में हाफिज सईद को पाकिस्तानी अधिकारियों की हिरासत से रिहा कर दिया गया था। वर्तमान में मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद पाकिस्तान में 78 साल की कैद की सजा काट रहा है।

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा का संगठनात्मक आधार स्थापित करने का प्रभारी

यूएनएससी ने यह भी कहा कि 2002 के मध्य में, भुट्टावी पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा का संगठनात्मक आधार स्थापित करने का प्रभारी था। उन्हें 14 मार्च, 2023 को लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों में भाग लेने के लिए अल-कायदा से जुड़े होने के रूप में लिस्टेट किया गया था।

ये भी पढ़ें

RBSE राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल कब? लेटेस्ट अपडेट चेक करें

दिल्ली के स्कूल में नर्सरी एडमिशन 2024-25 के लिए पहली लिस्ट आज, जानें डिटेल