शिवरंजनी राजे ने लगभग दो दशक पहले एक चैलेंजिंग फाइनेंशियल कंडीशन के दौरान फैमिली बिजनेस में कदम रखा। और भी प्रतिकूल परिस्थिति तब आई जब उनके छोटे भाई एक बड़े पोलो दुर्घटना के बाद कोमा में चले गये। जानिए शिवरंजनी राजे कौन हैं।

उम्मेद भवन पैलेस इतिहास और विलासिता का मिश्रण है जिसमें करीब 347 कमरे हैं। दुनिया के इस सबसे बड़े प्राइवेट रेजिडेंस में एक दूरदर्शी शाही एंटरप्रेन्योर शिवरंजनी राजे रहती हैं, जिन्होंने अपने राजसी परिवार के भाग्य में अपने उल्लेखनीय कार्यों से बड़ा परिवर्तन लाया। जानिए शिवरंजनी राजे कौन हैं, एजुकेशन और करियर।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चैलेंजिंग फाइनेंशियल कंडीशन के दौरान फैमिली बिजनेस में रखा कदम

जोधपुर के गज सिंह 2 की सबसे बड़ी संतान और एकमात्र बेटी शिवरंजनी ने लगभग दो दशक पहले एक चैलेंजिंग फाइनेंशियल कंडीशन के दौरान फैमिली बिजनेस में कदम रखा। और भी प्रतिकूल परिस्थिति तब आई जब उनके छोटे भाई एक बड़े पोलो दुर्घटना के बाद कोमा में चले गये। यह वह समय था जब पूरे परिवार को धैर्य और हिम्मत रखने की जरूरत थी।

जोधपुर के 29वें महाराजा हैं शिवरंजनी के पिता गज सिंह 2

शिवरंजनी के पिता गज सिंह 2, जोधपुर के 29वें महाराजा के पद पर आसीन हुए, जब दुखद विमान दुर्घटना में तत्कालीन महाराजा हनवंत सिंह की मृत्यु हो गई। उस सयम गज सिंह 2 सिर्फ चार साल के थे। भव्यता का प्रतीक उम्मेद पैलेस का निर्माण 1943 में महाराजा उम्मेद सिंह ने कराया था।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में ह्यूमन साइंस की पढ़ाई

अपने पिता की राजनयिक भूमिका के कारण वेस्ट इंडीज के त्रिनिदाद और टोबैगो में पली-बढ़ीं शिवरंजनी राजे छह साल की उम्र में भारत लौट आईं। शिक्षा की उनकी खोज उन्हें इंग्लैंड ले गई, जहां उन्होंने न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग कोर्स शुरू करने से पहले प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में ह्यूमन साइंस की पढ़ाई की।

शाही किलों और महलों को संग्रहालयों और होटलों में बदला

वैश्विक परिप्रेक्ष्य और अपनी विरासत के प्रति जुनून से लैस शिवरंजनी राजे ने फैमिली बिजनेस की बागडोर संभाली और शाही किलों और महलों को संग्रहालयों और होटलों में बदलने की दिशा में आगे बढ़ाया। उनकी यात्रा समय की बदलती धाराओं के बीच शाही विरासत को संरक्षित करने के लिए दूरदर्शिता और अटूट प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में खड़ी है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शाही शादी

शाही आकर्षण से भरे उदयपुर में रॉयल वेडिंग मशहूर हस्तियों के बीच खूब पॉपुलर है। उदयपुर के भव्य स्थानों में से एक उम्मेद भवन पैलेस गई शादियों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी भी शामिल है।

ये भी पढ़ें

गेब्रियल अटल कौन है? 34 वर्ष की उम्र में बने फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, रोचक बातें

विश्व हिंदी दिवस 2024: 10 जनवरी को क्यों मनाते हैं विश्व हिंदी दिवस, जानिए महत्व से लेकर इतिहास तक