साइंस और सोलर सिस्टम में दिलचस्पी है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। सौरमंडल के तीसरे सबसे बड़े ग्रह यूरेनस की खोज साल 1781 में हुई थी। इसका रंग हरा और नीला  दिखाई देता है। आइए जानते हैं इसकी खासियत और दिलचस्प जानकारियां..

करियर डेस्क : हमारे सौरमंडल (Solar System) में आठ ग्रह (Planet) हैं। सभी सूर्य (Sun) का चक्कर लगाते हैं। सबकी अपनी-अपनी खासियत है। कई बार आपने साइंस (Science) की किसी किताब में या टीवी में या फिर किसी और माध्यम से सौरमंडल को देखा होगा और आपके मन में कई सवाल भी आए होंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन आठ ग्रहों में से एक अरुण ग्रह (Uranus) के बारें में। जहां अलग की वातावरण है। यहां सूर्य पूरब से नहीं बल्कि पश्चिम से उगता है। अगर आप स्टूडेंट हैं, साइंस और सोलर सिस्टम में आपकी दिलचस्पी है तो जानें यूरेनस से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह
यूरेनस आकार के हिसाब से हमारे सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। सभी ग्रहों की सूर्य से स्थिति को समझें तो बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति और शनि के बाद सूर्य से दूरी के मामले में यूरेनस का नंबर 7वां है। साल 1781 में विलियम हरशेल ने इस ग्रह की खोज की थी।

यहां पूरब नहीं पश्चिम से उगता है सूर्य
यूरेनस यानी अरुण ग्रह पर सूरज पूरब से नहीं बल्कि पश्चिम से उगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाकी ग्रहों सूर्य का सीधा चक्कर लगाते हैं, जबकि यूरेनस सूर्य का चक्कर विपरीत दिशा में लगाता है। इसका मतलब ये है कि बाकी ग्रह पश्चिम से पूर्व की ओर सूर्य का चक्कर लगाते हैं, जबकि इस मामले में यूरेनस उल्टा है। वह सूर्य का चक्कर पूर्व से पश्चिम की तरफ लगाता है। सूर्य से दूरी के चलते यूरेनस को उसका एक चक्कर लगाने में 84.07 साल लग जाता है।

किस रंग का है यूरेनस ग्रह
बाकी ग्रहों की तुलना में यूरेनस पर ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती। इसका कारण है सूर्य से इसकी दूरी। यहां का तापमान काफी कम होता है। यूरेनस का रंग हरा और नीला है। यह एक ऐसा ग्रह है, जिसके चारों तरफ शनि ग्रह की तरह छल्ले हैं। अरुण ग्रह के 27 उपग्रह हैं। यहां का वायुमंडल सघन और हाइड्रोजन, मीथेन और हीलियम गैसों से भरा है।

इसे भी पढ़ें
बेस्ट एजुकेशनल वेब सीरीज: साइंस-आर्ट्स में है दिलचस्पी तो हर स्टूडेंट्स को देखनी चाहिए ये 5 वेब सीरीज

किस पेड़ के पास जाते ही हो जाती है मौत? दिमाग में उथल-पुथल मचा देते हैं UPSC इंटरव्यू के सवाल