जो कैंडिडेट्स गुजरात लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की आंसर की के किस भी प्रश्न-उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति 29 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं। 

करियर डेस्क. GPSC Prelims Exam Answer key 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2021 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने उत्तर इस लिस्ट में चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही यह भी अनुमान लगा सकते हैं कि उनेक द्वारा परीक्षा में कितने क्वेश्चन के सही उत्तर दिए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 कैंडिडेट्स यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आंसर की चेक कर सकते हैं। 

उत्तर से असंतुष्ट कैंडिडेट्स जता सकते हैं आपत्ति

जो कैंडिडेट्स गुजरात लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की आंसर की के किस भी प्रश्न-उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति 29 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं। आंसर कि संबंधी नोटिस के मुताबिक़ आपत्ति के साथ अभ्यर्थियों को सबूत के तौर पर सही उत्तर भी देना होगा अन्यथा आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा।

गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2021 को राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर 1 मार्च को आयोजित किया गया था।

जीपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट को लॉग इन करें
  • इसके बाद होम पेज पर Provisional Key (Prelim) pdf के लिंक पर क्लिक करें
  • क्लिक करते ही एक पीडीएफ खुलेगी, 
  • इस पीडीएफ के जरिए अपने आंसर के उत्तर चेक कर सकते हैं।
  • वेबसाइट पर आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं।