आज भारत में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसकी मांग भी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। नौकरियों में भी हिंदी को लेकर कई रास्ते खुल रहे हैं। 

करियर डेस्क : आज हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2022) मनाया जा रहा है. स्कूल, कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी को आगे ले जाना होता है. यानी हिंदी जन-जन की भाषा बने इसी लक्ष्य के साथ इस दिन को मनाया जाता है। आज हिंदी विश्व की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। भारत के अलावा यह कई देशों में बोली जाती है। दुनिया में 425 मिलियन लोग ऐसे हैं, जिनकी पहली भाषा हिंदी है, जबकि 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के तौर पर इसे लिखते, बोलते, पढ़ते और समझते हैं। 14 सितम्बर, 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था और 14 सितंबर, 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिंदी के इन प्रश्नों का जवाब जानते हैं आप
हिंदी बोलने वालों को लगता है कि उन्हें हिंदी की हर जानकारी होती है. सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की परीक्षाओं और इंटरव्यू में अक्सर हिंदी से जुड़े ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब आसान नहीं होता। कई उम्मीदवार इनके जवाब आसानी से दे देते हैं, जबकि कुछ फंस जाते हैं. ये सवाल जितने हिंदी से जुड़े होते हैं, उतने ही सामान्य ज्ञान से भी। आइए जानते जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों में से कितनों का जवाब आपके पास है..

क्या आप जानते हैं कि हिंदी किस लिपि में लिखी जाती है?
उत्तर- देवनागरी

क्या आपको पता है कि संयुक्त राष्ट्र में देश के किस विदेश मंत्री ने पहली बार हिंदी में संबोधन दिया था?
उत्तर- अटल बिहारी वाजपेयी

हिंदी साहित्य पर पहला लेख किसने लिखा था?
उत्तर- ग्रैसिन द तैसी

हिंदी की पहली फिल्म कौन सी थी?
उत्तर- राजा हरिशचंद्र

हिंदी को राजभाषा का दर्जा कब मिला था.
उत्तर- 14 सितम्बर, 1949 

हिंदी की शुरुआत गूगल ने अपने सर्च इंजन में कब से की?
उत्तर- 2009

भारतीय रेल के क्षेत्रीय वरिष्ठतम अधिकारी का पदनाम हिंदी में क्या होता है?
उत्तर- महाप्रबंधक

इसे भी पढ़ें
Hindi Diwas 2022: हिंदी भाषा पर है पकड़ तो जानें 5 सबसे बेस्ट करियर ऑप्शन

Hindi Diwas 2022: हिंदी की 10 सबसे दिलचस्प बात, क्या जानते हैं आप