Rishikesh Man Earns Rs 2350 in 3 Hours: ऋषिकेश में एक युवक ने एक ऐसा काम किया कि सिर्फ 3 घंटे में 2350 रुपये जुटा लिए। देखिए वायरल वीडियो और लोगों की प्रतिक्रिया।

Rishikesh Man Earns Rs 2350 in 3 Hours Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यहां ऐसे एक्सपेरिमेंट भी देखने को मिलते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर ने ऋषिकेश की सड़कों पर एक साधारण-सा सोशल एक्सपेरिमेंट किया। खास बात यह रही कि महज तीन घंटे के भीतर उसने 2,350 रुपये जुटा लिए। अब यह वीडियो कमाई के इस अनोखे तरीके को लेकर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जानिए क्या है कमाई का यह अनोखा तरीका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुरुआत आसान नहीं रही, पहले घंटे में मिले बेहद कम लोग

वीडियो में कंटेंट क्रिएटर पारंपरिक वेशभूषा पहनकर लोगों के बीच पहुंचता है। वह राह चलते श्रद्धालुओं और पर्यटकों से माथे पर तिलक लगाने की अनुमति मांगता है। शुरुआत में कई लोगों ने तिलक लगवाने से इनकार कर दिया, जिससे उसे लगा कि शायद इस पूरे प्रयास से बहुत कम रकम ही इकट्ठा हो पाएगी। पहले करीब एक घंटे में वह सिर्फ 20 लोगों को ही तिलक लगा सका। उस समय तक उसे उम्मीद नहीं थी कि यह प्रयोग आगे चलकर इतना सफल होगा।

गंगा आरती के दौरान बदली तस्वीर

वीडियो के मुताबिक, जब कंटेंट क्रिएटर गंगा आरती के समय घाट पहुंचा तो माहौल पूरी तरह बदल गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खुशी-खुशी तिलक लगवाया। इसके बाद कई लोगों ने अपनी इच्छा से उसे 10, 20, 50 और 100 रुपये तक की राशि भी दी। करीब तीन घंटे के इस पूरे प्रयोग में उसने लगभग 400 लोगों को तिलक लगाया और कुल 2,350 रुपये इकट्ठा किए। इसी अनुभव के आधार पर उसने अनुमान लगाया कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना करीब तीन घंटे इसी तरह काम करे तो महीनेभर में लगभग 70 हजार रुपये तक की कमाई संभव हो सकती है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

View post on Instagram

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। किसी ने लिखा कि "2300 रुपये रोज कमाने का तरीका मिल गया", तो किसी ने मजाक में कहा कि "अब नौकरी छोड़ने का मन कर रहा है।" वहीं कुछ लोगों ने कंटेंट क्रिएटर के साथ असिस्टेंट बनने की भी इच्छा जाहिर की। कई यूजर्स ने इस प्रयोग को दिलचस्प और अलग सोच वाला कंटेंट बताया।

क्यों चर्चा में है यह वीडियो?

इस वीडियो की सबसे बड़ी वजह इसका अलग कॉन्सेप्ट है। बिना किसी बड़े निवेश के किए गए इस सोशल एक्सपेरिमेंट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कम समय में जुटाई गई राशि और लोगों की स्वेच्छा से मिली मदद को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस और चर्चा जारी है। यही कारण है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अबतक इस वीडियो को 4.1मिलियन बार देखा जा चुका है।