आईबीपीएस ने स्केल- 1,2, 3 के ऑफिसर्स और रीजनल रूरल बैंक में ऑफिस असिस्टेंट के पद के कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 

करियर डेस्क. IBPS RRB Exam 2020: आईबीपीएस (Institute of Banking Personnel Selection, IBPS) ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर CRP-RRB-IX परीक्षा के लिए टेंटेटिव तारीखों की घोषणा कर दी है। अभी के हिसाब से यह परीक्षा 12,13,19,20 और 26 सितंबर, 2020 को ली जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये हैं परीक्षा की तारीखें (Examination Dates for CRP-RRB-IX)

घोषणा के मुताबिक स्केल - 1 ऑफिसर के लिए प्रिलिमिनरी परीक्षा 12 सितंबर से लेकर 26 सितंबर के बीच करवाई जाएगी। जबकि स्केल-2 और स्केल-3 के लिए 18 अक्टूबर को परीक्षा करवाई जाएगी। ऑफिसर स्केल -1 लिए मुख्य परीक्षा 18 अक्टूबर को और ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर, 2020 को करवाई जाएगी।

जारी हुआ नोटिफिकेशन (Notification of IBPS)

आईबीपीएस ने स्केल- 1,2, 3 के ऑफिसर्स और रीजनल रूरल बैंक में ऑफिस असिस्टेंट के पद के कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट - www.ibps.in - पर जाकर पढ़ा जा सकता है।

नवंबर में होगा इंटरव्यू (Interviews Date of IBPS CRP-RRB-IX)

इन पदों के लिए इंटरव्यू नोडल रीजनल रूरल बैंक के को-ऑर्डिनेशन से किया जाएगा। इंटरव्यू नाबार्ड और आईबीपीएस की सहायता से नवंबर में करवाया जाएगा। ऑफिसर स्केल-1 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज़) के लिए दो चरणों में होगी- प्रिलिम और मेन्स। जो कैंडीडेट प्रारंभिक परीक्षा में पास हो जाएंगे उन्हें मुख्य परीक्षा देनी होगी। 

स्केल-1 ऑफिसर के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा करने वाले कैंडीडेट्स को मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा और मुख्य परीक्षा पास करने वाले कैंडीडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।