How Much Rank is Required for IIT Bombay CSE Admission 2026: आप IIT बॉम्बे में CSE में एडमिशन लेना चाहते हैं? पिछले साल सीएसई एडमिशन में आईआईटी बॉम्बे में किस कैटेगरी में कितनी क्लोजिंग रैंक गई? क्या जोसा काउंसलिंग 2026 के लिए कटऑफ समझना चाहते हैं? आईआईटी बॉम्बे में सीएसई के लिए कितनी रैंक चाहिए?
IIT Bombay CSE Cutoff: अगर आप 2026 की जोसा काउंसलिंग में आईआईटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि मुकाबला कितना ज्यादा टफ होता है। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल आईआईटी बॉम्बे (Indian Institute of Technology Bombay) में कंप्यूटर साइंस की सीटें हर साल सबसे पहले भर जाती हैं। पिछले साल के जोसा काउंसलिंग कटऑफ डेटा से साफ पता चलता है कि यहां एडमिशन सिर्फ बहुत ही हाई रैंक वाले स्टूडेंट्स को मिलता है, लेकिन अलग-अलग कैटेगरी में थोड़ी बहुत राहत भी मिलती है।

IIT Bombay CSE Admission 2026: ओपन कैटेगरी में सबसे कड़ा कंपीटिशन
जनरल (जेंडर-न्यूट्रल यानी सभी के लिए) ओपन कैटेगरी में ओपनिंग रैंक 1 रही जबकि क्लोजिंग रैंक 66 रही। इसका मतलब साफ है कि सिर्फ टॉप 100 के अंदर आने वाले स्टूडेंट्स के लिए ही यहां मौका बन पाता है। वहीं फीमेल-ओनली (सिर्फ लड़कियों के लिए अतिरिक्त सीटें) में रेंज थोड़ी बड़ी रही। इसमें ओपनिंग रैंक 29 और क्लोजिंग रैंक 296 रही।
IIT Bombay CSE: ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में थोड़ा बेहतर मौका लेकिन फिर भी हाई लेवल कंपटीशन
ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में स्थिति कुछ इस तरह रही-
- जेंडर-न्यूट्रल: ओपनिंग 5 और क्लोजिंग 20
- फीमेल-ओनली: ओपनिंग 38 और क्लोजिंग 53
- दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी): ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों 3
यह दिखाता है कि इस कैटेगरी में भी बहुत अच्छा परफॉर्म करना जरूरी है।
IIT Bombay ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी: कुछ हद तक ज्यादा रेंज
- जेंडर-न्यूट्रल: ओपनिंग 6 और क्लोजिंग 54
- फीमेल-ओनली: ओपनिंग 70 और क्लोजिंग 331
- दिव्यांग: ओपनिंग 2 और क्लोजिंग 3
- यहां फीमेल सीटों में थोड़ी ज्यादा रेंज देखने को मिली, लेकिन कंपटीशन फिर भी मजबूत है।
आईआईटी बॉम्बे एससी कैटेगरी कटऑफ रैंक
- जेंडर-न्यूट्रल: ओपनिंग 1 और क्लोजिंग 31
- फीमेल-ओनली: ओपनिंग 111 और क्लोजिंग 270
- दिव्यांग: केवल एक सीट (1 से 1 तक)
आईआईटी बॉम्बे एसटी कैटेगरी: ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
- जेंडर-न्यूट्रल: ओपनिंग 2 और क्लोजिंग 19
- फीमेल-ओनली: ओपनिंग 17 और क्लोजिंग 76
- दिव्यांग: केवल एक सीट (1 से 1 तक)
जोसा काउंसलिंग 2026 कैंडिडेट्स क्या ध्यान रखें?
इस पूरे डेटा से साफ समझ आता है कि आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस लेना मतलब टॉप लेवल परफॉर्मेंस जरूरी है। जनरल कैटेगरी में टॉप 100 के अंदर रैंक लगभग जरूरी है। रिजर्व्ड कैटेगरी में भी कंपटीशन बहुत हाई है। लड़कियों और दिव्यांग सीटों में थोड़ा एक्स्ट्रा मौका मिलता है, लेकिन वहां भी अच्छी रैंक जरूरी है। आईआईटी बॉम्बे का कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स हर साल भारत का सबसे ज्यादा डिमांड वाला और कठिन एडमिशन वाला कोर्स रहता है। अगर आप जोसा काउंसलिंग 2026 में इसे टारगेट कर रहे हैं, तो इस कटऑफ डेटा को ध्यान में रखकर ही अपनी चॉइस फिलिंग स्ट्रैटेजी बनाएं, ताकि सही फैसला ले सकें।


