JAC Board 10th Result 2026 Declared News Viral: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन सामने आया है। छात्रों का दावा है कि 17 अप्रैल की रात 10वीं का रिजल्ट वेबसाइट पर दिखा, लेकिन सुबह लिंक हटा दिया गया। कई छात्रों में अपने मार्कशीट के स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला, सच या अफवाह?

JAC Board 10th Result 2026 Out News: झारखंड बोर्ड के छात्रों के बीच इन दिनों एक अजीब सी कन्फ्यूजन देखने को मिल रही है। कई स्टूडेंट्स का दावा है कि 17 अप्रैल 2026 की रात अचानक 10वीं का रिजल्ट वेबसाइट पर दिखने लगा। कुछ छात्रों ने तो अपना रिजल्ट डाउनलोड करने की बात भी कही है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। यही वजह है कि अब छात्र और अभिभावक दोनों ही उलझन में हैं कि आखिर सच क्या है।

क्या सच में जारी हो गया था झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026?

छात्रों के मुताबिक, देर रात जैसे ही उन्होंने jacresults.com खोला, वहां रिजल्ट का लिंक एक्टिव दिखा। लिंक पर क्लिक करने पर पूरी मार्कशीट दिखाई दे रही थी, जिसमें नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम और सब्जेक्ट वाइज नंबर तक शामिल थे। इतना ही नहीं, कुछ छात्रों ने इसके स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

फिर अचानक क्यों गायब हो गया झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर रिजल्ट दिख रहा था, तो उसे हटाया क्यों गया? संभावित वजहें कुछ इस तरह हो सकती हैं-

  • टेक्निकल गलती: हो सकता है कि रिजल्ट अपलोड तो कर दिया गया हो, लेकिन उसे पब्लिक करने का समय तय नहीं था।
  • टेस्टिंग के दौरान लीक: कई बार वेबसाइट टेस्टिंग के दौरान लिंक गलती से लाइव हो जाता है।
  • डेटा वेरिफिकेशन बाकी: संभव है कि रिजल्ट फाइनल न हुआ हो और उसमें कुछ सुधार बाकी हों।

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को क्या करना चाहिए?

ऐसे मामलों में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए छात्र मामले में ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करें। सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट्स पर भरोसा न करें। जब तक बोर्ड खुद रिजल्ट जारी न करे, किसी भी मार्कशीट को फाइनल न मानें।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से अबतक कोई बयान नहीं

फिलहाल, झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से मामला सामने आया है, माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही इस पर सफाई दे सकता है। अगर यह तकनीकी गड़बड़ी है, तो रिजल्ट दोबारा सही तरीके से जारी किया जाएगा। वहीं, अगर यह सच में पहले रिलीज हो गया था, तो बोर्ड को इस पर जवाब देना पड़ सकता है। अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन इतना तय है कि छात्रों को धैर्य रखना चाहिए और केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करना चाहिए। जल्द ही इस पूरे मामले की असली तस्वीर सामने आ सकती है।