इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को www.joinindianarmy.nic.in. पर जाना होगा। बता दें कि इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। 

करियर डेस्क. सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन आर्मी ( indian army) ने कई पदों के लिए में बंपर भर्ती (recruitment) निकाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इंडियन आर्मी में भर्ती होना चाहते हैं वो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 अप्रैल है। इंडियन आर्मी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, वो कैंडिडेट्स जिनकी शादी नहीं हुई है (महिला और पुरूष दोनों) इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग से बैचलेर की डिग्री होनी जरूरी है। इसके साथ ही इन पदों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के रक्षा कर्मियों की विधवाएं भी अप्लाई कर सकती हैं। इन पदों के लिए कोर्स अक्टूबर 2022 में चेन्नई में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में शुरू होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- JOB ALERT: नेवी में 2500 पदों के लिए वैकेंसी, 12वीं पास कैंडिडेट्स करें अप्लाई, सैलरी 69,100 रुपए

वैकेंसी डिटेल्स
एसएससी (टेक)- 175 पद
SSCW (टेक)- 14 पद
रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए- 02 पद

कौन कर सकता हैं अप्लाई 
इस पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग डिग्री होनी जरूरी है। इसके साथ ही वो कैंडिडेट्स भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिनका इंजीनियरिंग कोर्स के फाइनल ईयर में हैं। वहीं, कैंडिडेट्स के उम्र की बात करें तो एसएससी (टेक) और एसएससीडब्ल्यू (टेक) के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 1 अक्टूबर 2022 को 20 से 27 साल के बीच में होनी चाहिए। वहीं, भारतीय सशस्त्र बलों के रक्षा कर्मियों की विधवाओं की आयु 1 अक्टूबर, 2022 तक आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। रिजर्वेशन कैटेगिरी में आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार, आयु मे छूट दी जाएगी। 

कितना मिलेगा वेतन
नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 56,000 रुपए से लेकर 2,50,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। ज्याजदा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं।