सीवी और रिज्यूम में अतंर होता है। लेकिन बहुत से कैंडिडेट्स को इनके बारे में पता नहीं होता है जिस कारण से वो दोनों को एक ही समझते हैं। प्राइवेट सेक्टर में जॉब के लिए दोनों की डिमांड की जाती है। 

करियर डेस्क. जब आप किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई करते हैं तो आप उसे अपनी सीवी (CV) या रिज्यूम (Resume) सेंड करते हैं। हममें से ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि सीवी और रिज्यूम एक ही होते हैं। लेकिन इन दोनों के बीच काफी अंतर होता है। इन दोनों को बनाने का फॉर्मेट भी अलग होता है। लेकिन हम इसे एक ही समझते हैं और कई जगह हमारा सिलेक्शन इसलिए नहीं होता है कि जब हम किसी कंपनी के द्वारा सीवी या रिज्यूम मांगा जाता है तो हम उसके बीच का अंतर नहीं समझते हैं और अपने डॉक्यूमेंट सेंड कर देते हैं। आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है और हमारी जॉब के लिए ये कितने फायदेमंद होते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीवी क्या है 
जब अपनी सीवी बनाते हैं तो इशमें आप अपने करियर का विजन अपनी पढ़ाई और प्रोफेशनल हिस्ट्री की जानकारी देते हैं। सीवी बनाने का एक तय फॉर्मेंट होता है उसी फॉर्मेट के हिसाब से आप बनाते हैं। हालांकि यह कितने पेज की होती है इसका कोई पैमाना फिक्स नहीं होता है कभी-कभी कैंडिडेट्स अपनी सीवी को कई पेज में बनाते हैं। 

रिज्यूम क्या होता है 
सही मायने में रिज्यूम आपके वर्क एक्सपीरियंस को दर्शाता है। इसके साथ-साथ इसमें आपके स्किल का उल्लेख होता है। सीवी में ङी हम अपने स्किल लिखते हैं लेकिन शॉर्ट फॉर्म में जबकि रिज्यूम में हम अपने स्किल और वर्क एक्सपीरिएंस को विस्तार के साथ बताते हैं। रिज्यूम में हम अपनी पढ़ाई और किन कंपनियों में काम किया है उसमें फोकस करते हैं। 

दोनों के बीच क्या अंतर 

  • सीवी में कैंडिडेट्स अपने एकेडमिक करियर और प्रोफेशनल हिस्ट्री के बारे में जानकारी देते हैं। जबकि रिज्यूम में कैंडिडेट्स अपने वर्क एक्सपीरिएंस को विस्तार से बताते हैं। 
  • सीवी का उपयोग एकेडमिक पोजीशन की जॉब के लिए अप्लाई किया जाता है, जबकि रिज्यूम में आप किसी भी फील्ड की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 
  • सीवी में सारी जानकारी रहती है जिस कारण है यह कई पेज में बनती है, लेकिन रिज्यूम में आपके स्किल और काम के अनुभव का जिक्र होता है इस कारण से इसकी लंबाई कम होती है।
  • सीवी आपके बारे में जानकारी देती है जबकि रिज्यूम आपकी काबिलियत के बारे में बताता है।

इसे भी पढ़ें- इन नौकरियों के बारे में सुनकर हैरान हो जाएंगे आप, कहीं सोने के लिए तो कहीं खाने के लिए मिलती है मोटी सैलरी

इसे भी पढ़ें- SBI में कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, अप्लाई करने से पहले देखें जरूरी डिटेल्स