इस परीक्षा का रिजल्ट हरियाणा उच्च न्यायालय, highcourtchd.gov.in पर उपलब्ध है।  हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) प्रारंभिक परीक्षा 13 नवंबर, 2021 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।

करियर डेस्क. हरियाणा लोक सेवा आयोग, (HPSC) द्वारा आयोजित पंजाब और हरियाणा सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा (Judiciary Result) के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। फाइनल रिजल्ट के साथ कैंडिडेट्स के लिए फाइनल आंसर की भी जारी की गई है। जिन कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया था वो कैंडिडेट्स पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, highcourtchd.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस एग्जाम में पास हुए कैंडिडेट्स अब मेन परीक्षा में शामिल होंगे। रिजल्ट और आंसर की देखने के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब आयोजित हुई थी परीक्षा
इस परीक्षा का रिजल्ट हरियाणा उच्च न्यायालय, highcourtchd.gov.in पर उपलब्ध है। हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) प्रारंभिक परीक्षा 13 नवंबर, 2021 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।

कैसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
जिन कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रिजल्ट देखने में दिकक्तों को सामना करना पड़ रहा है। उन कैंडिडेट्स के लिए हम आसान स्टेप्स बता रहे हैं। इस आसान स्टेप्स को फॉलो करके कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

  • रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले पंजाब और हरियाणा कोर्ट की वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर विजिट करना होगा। 
  • होमपेज पर दिए गए ‘भर्ती’ टैब पर क्लिक करें।
  • यहां न्यायिक अधिकारी के टैब पर जाएं और फिर क्लिक करें।
  • रिजल्ट सेक्शन में जाएं या यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

कितने पदों के लिए हुई थी भर्ती
एचपीएससी हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 256 पदों की कुल रिक्तियों के लिए यह भर्ती आयोजित किया जा रहा है। कुल रिक्तियों में से 239 रिक्तियां सीधी भर्ती के लिए हैं। कैंडिडेट्स फाइनल आंसर की से जरिए अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे वो अपनी आंसर की डाउनलोड करके अपने उत्तर से मिलान कर सकते हैं।

 इसे भी पढ़ें- Delhi University में बदल सकता है एडमिशन का नियम, अगले साल से इस तरह मिलेगा प्रवेश

5th And 8th Class Exams: MP में फिर बोर्ड पैटर्न पर हो सकती हैं 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं, जल्द होगा फैसला