कौन बनेगा करोड़पति शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। तब इस शो की प्राइज मनी एक करोड़ रुपए थी। 14वें सीजन में प्राइज मनी बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपए कर दी गई है। अगर आपको लगता है कि आपका जनरल नॉलेज काफी अच्छा है तो केबीसी क्विज से खुद का टेस्ट कर सकते हैं।

करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 (KBC 14) का आगाज हो गया है। इस सीजन में कई बड़े बदलाव भी केबीसी में किए गए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस सीजन की प्राइज मनी 7.5 करोड़ रुपए कर दी गई है। इसके साथ ही 75 लाख रुपए का जैकपॉट सवाल भी है। सोनी टीवी पर आने वाले इस क्विज-शो को हर दर्शक खूब पसंद करते हैं। शो में कंटेस्टेंट्स से अलग-अलग फील्ड के सवाल पूछे जाते हैं और उसके हिसाब से प्राइज मनी दी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि जब 22 साल पहले 2000 में यह शो शुरू हुआ था, तब इसकी विनिंग प्राइज एक करोड़ रुपए थी। हर्षवर्धन नवाथे नाम के कंटेस्टेंट शो के पहले विनर थे। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सवाल था, जिसका जवाब देकर कौन बनेगा करोड़पति को अपना पहला विनर मिला था, क्या आपको भी आता है उसका जवाब...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिर्फ एक कंटेस्टेंट दे सका एक करोड़ के सवाल का जवाब
साल 2000 में इस शो का पहला सीजन स्टार प्लस पर ऑन एयर हुआ था। पहले सीजन की प्राइज मनी एक करोड़ रुपए थी। जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल के जवाब इस शो में पूछे जाते हैं और उसका जवाब देकर कोई भी इनाम की राशि जीत सकता है। क-एक सवाल का जवाब और इनाम राशि बढ़ती जाती है। सवाल भी प्राइज मनी के हिसाब से कठिन होता जाता है और माथा चकराने लगता है। पहले सीजन में सिर्फ एक कंटेस्टेंट हर्षवर्धन नवाथे ही एक करोड़ के सवाल का जवाब दे सके थे। हालांकि वे भी काफी देर तक सोच-विचार में पड़ गए थे। जवाब पता होने के बावजूद उनका माथा चकरा गया था। यहां देखिए वह सवाल और बताइए क्या आपको बता है जवाब...

पहले सीजन में एक करोड़ का सवाल
सवाल- इनमें से किसे भारतीय संविधान के तहत संसद की कार्रवाई में भाग लेने की अनुमति मिलती है?
A. सॉलिसिटर जनरल
B. अटॉर्नी जनरल
C. कैबिनेट सेक्रेटरी
D. मुख्य न्यायाधीश

जवाब- B. अटॉर्नी जनरल

अभी क्या कर रहे हैं हर्षवर्धन
शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने इस सवाल को लेकर काफी सस्पेंस क्रिएट किया लेकिन हर्षवर्धन ने एक रिस्क लिया और उस वक्त एक करोड़ जीतकर इतिहास रच दिया था। वह इस शो पर करोड़पति बनने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। जब वे इस शो का हिस्सा बने थे तब सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। शो जीतने के बाद वे लाइमलाइट में आ गए और उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि आगे की प्रिपरेशन नहीं कर सके और बाद में फॉरेन से एमबीए की डिग्री ली। इस वक्त वह महाराष्ट्र में ही रहते हैं।

इसे भी पढ़ें
अब कहां और क्या कर रही हैं IPS मोहिता शर्मा, KBC-12 में बनी थी दूसरी करोड़पति, बिग बी भी हो गए थे इंप्रेस

KBC 14: 22 साल, 13 सीजन, सैकड़ों लोग अमिताभ बच्चन की हॉट सीट तक पहुंचे, लेकिन ये 23 लोग ही बन पाए करोड़पति