कौन बनेगा करोड़पति-14 के लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से जनरल नॉलेज के कई सवाल पूछे गए। इनमें कुछ सवाल बेहद सिंपल हैं। जबकि कुछ आसान से सवालों के लिए कंटेस्टेंट को लाइफलाइन का इस्तेमाल करना पड़ा। 

करियर डेस्क : क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) में जनरल नॉलेज (General Knowledge), करेंट अफेयर्स, खेल की दुनिया से जुड़े कई सवाल हर दिन पूछे जा रहे हैं। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से सवाल पूछने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हर वर्ग के दर्शकों का यह शो फेवरेट बना हुआ है। स्टूडेंट्स और कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले भी इस शो को हर दिन देख रहे हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट एपिसोड में पूछे गए 10 ऐसे सवाल, जिनका जवाब बेहद आसान है। अगर आप देश-दुनिया की हर जानकारी से अपडेट रहते हैं तो फटाफट इन सवालों का जवाब दे सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. गोल्फ टूर खिलाड़ी को हर शॉट के लिए कितना समय मिलता है?
A. 1 मिनट
B. 25 सेकेंड
C. 45 सेकेंड
D. 2 मिनट

सही जवाब- 45 सेकेंड

2. 'द लाइट दैट फेल' किताब के लेखक कौन हैं?
A. टीएस एलियट
B. अमृता प्रीतम
C. जॉन रस्किन
D. रुडयार्ड किपलिंग

सही जवाब- रुडयार्ड किपलिंग

3. प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार करने वाले कौन थे?
A. बोरिस ग्रैबोव्स्की
B. जोहान्स गुटेनबर्ग
C. मारिया बेस्ली
D. ह्यूबर्ट श्लाफली

सही जवाब- जोहान्स गुटेनबर्ग

4. एडॉल्फ हिटलर को जर्मनी का चांसलर कब नियुक्त किया गया था?
A. 1933
B. 1935
C. 1938
D. 1940

सही जवाब- 1933

5. अमूर नदी किस महाद्वीप पर स्थित है?
A. अफ्रीका
B. यूरोप
C. दक्षिण अमेरिका
D. एशिया

सही जवाब- एशिया

6. 50 ओवर के वर्ल्ड कप में अजहरुद्दीन, सौरभ गांगुली के बाद इस टूर्नामेंट की कप्तानी करने वाला खिलाड़ी कौन था?
A. सचिन तेंदुलकर
B. सौरव गांगुली
C. राहुल द्रविड़
D. एमएस धोनी

सही जवाब- राहुल द्रविड़

7. DSLR कैमरे में 'R' का अर्थ क्या है?
A. रिफ्रैक्शन
B. रिफ्लैक्श
C. रिफ्लैक्शन
D. रिप्ले

सही जवाब- रिफ्लैक्श

8. पीसी सरकार जूनियर को मर्लिन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार किसे दिया जाता है?
A. जादूगर
B. शेफ
C. पुरातत्विद्
D. क्रिकेटर

सही जवाब- जादूगर

9. भूमध्य रेखा किस अफ्रीकी झील से गुजरती है?
A. ताना
B. नाइवाशा
C. चाड
D. विक्टोरिया

सही जवाब- विक्टोरिया

10. सितंबर 2022 में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान किस देश के प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था?
A. सऊदी अरब

B. ओमान

C. बहरीन

D. कुवैत

उत्तर: A. सऊदी अरब

इसे भी पढ़ें
KBC 14 : केबीसी के 25 सवालों का जवाब देकर टेस्ट करें अपना GK, खेल और करेंट अफेयर्स से ज्यादा

कहां हुआ बांसुरी का आविष्कार, इथियोपिया की राजधानी क्या? केबीसी के 25 सवाल, आपके पास कितनों का जवाब