केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने उनके सवालों का सामना करने हॉट सीट पर कानपुर के ऋषि राजपूत बैठे। उन्होंने शानदार गेम खेला लेकिन 75 लाख के एक सवाल पर अटक गए और उन्हें गेम क्विट करना पड़ा।

करियर डेस्क : क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति ( Kaun Banega Crorepati 14) की पॉपुलैरिटी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। सीजन 14वां को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हर दिन सवाल-जवाब के दर्शक एंजॉय कर रहे हैं। गुरुवार का खेल दूसरी कंटेस्टेंट देबिका दत्ता देव के साथ खत्म हुआ था। उनसे 5 सवाल पूछे गए थे। आज वे अपने छठे सवाल के लिए फिर से खेलेंगी। उनसे पहले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतने के बाद कानपुर के ऋषि राजपूत हॉट सीट पर बैठे थे लेकिन 75 लाख के सवाल पर उन्हें गेम क्विट करना पड़ा। इस एपिसोड में बिग-बी ने कंटेस्टेंट से सीबीएसई से जुड़ा एक सिंपल सवाल भी पूछा, क्या आप इस सवाल का जवाब दे सकते हैं... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. इनमें से भगवान गणेश का नाम नहीं है?
A. गजानन
B. उपेंद्र
C. वक्रतुण्डा
D. विनायक

सही जवाब- उपेंद्र

2. इनमें से किस क्रिया में रबर की डोरी से बांधकर कोई ऊंचाई से कूदता है?
A. पैरासेलिंग
B. ट्रैकिंग
C. त्रिकूद
D. रस्सी बांधकर कूदना

सही जवाब- बंजी जंपिंग (रस्सी बांधकर कूदना)

3. इनमें से आमतौर पर 'स्नूज़ बटन' किसमें मिलेगा?
A. किताब
B. अलार्म घड़ी
C. प्रेशर कुकर
D. पेसमेकर

सही जवाब- अलार्म घड़ी

4. कार में टेल-लाइट कहां मिल सकती है?
A. सामने
B. साइड पर
C. पीठ पर
D. छत पर

सही जवाब- सबसे पीछे

5. एशिया में अपनी तरह के सबसे बड़े मेलों में से एक सोनपुर मेला किस व्यापार के लिए लोकप्रिय है?
A. हीरे
B. पौधे
C. जानवरों
D. कपड़े

सही जवाब- पशु यानी जानवरों के लिए

6. बिहार के सिलाव में किस बहुस्तरीय वस्तु को भौगोलिक संकेतक यानी जीआई टैग दिया गया है?
A. पेठा
B. खाजा
C. सेव
D. लड्डू

सही जवाब- खाजा

7. इनमें से किस खेल के लिए नेट के शीर्ष पर ऊंचाई सबसे अधिक है?
A. वालीबाल
B. टेनिस
C. बैडमिंटन
D. टेबल टेनिस

सही जवाब- वालीबाल

8. हिंदी मुहावरा 'हट्टा-कट्टा' का अर्थ है?
A. कमज़ोर
B. निष्पक्ष
C. बलवान
D. छोटा

सही जवाब- बलवान

9. किस रासायनिक तत्व का नाम वास्तविक व्यक्ति के नाम पर नहीं है?
A. नॉबेलियम
B. लोरेनसियम
C. सीबोर्गियम
D. प्लूटोनियम

सही जवाब- प्लूटोनियम

10. राजगीर, वाराणसी और कुशीनगर जैसे स्थानों की यात्रा करने वाली महा परिनिर्वाण एक्सप्रेस इनमें से किस धर्मगुरु की आध्यात्मिक मार्ग से गुजरती है??
A. भगवान महावीर
B. भगवान बुद्ध
C. गुरु नानक देव जी
D. गुरु गोबिंद सिंह जी

सही जवाब- भगवान बुद्ध

11. इनमें से कौन सा दस्तावेज घोषित करता है कि भवन स्वीकृत योजनाओं के अनुसार बनाया गया है और रहने या काम करने के लिए तैयार है?
A. वस्तु प्रमाणपत्र
B. विपक्ष प्रमाणपत्र
C. अधिभोग प्रमाणपत्र
D. ओवरटाइम सर्टिफिकेट

सही जवाब- ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट यानी अधिभोग प्रमाणपत्र

12. 1947 में कोरिया के महाराजा ने भारत में किस पशु प्रजाति के अंतिम ज्ञात जीवित सदस्यों को गोली मार दी थी? (75 लाख का सवाल)
A. नीलगिरि तहरी
B. एशियाई चीता
C. सुमात्रा गैंडा
D. गुलाबी सिर वाला बतख

सही जवाब- एशियाई चीता

13. यदि CBSE के 'परीक्षा संगम' पोर्टल के दो खंडों का नाम गंगा और यमुना रखा गया है, तो तीसरे खंड का नाम क्या है?
A. सरस्वती
B. डेक्कन
C. हिमालय
D. कोंकण

सही जवाब- सरस्वती

इसे भी पढ़ें
KBC 14: केबीसी में पूछा गया अब तक का सबसे सिंपल सवाल, जवाब देकर चेक करें अपना GK

KBC 14: सिंपल सवाल पर कंटेस्टेंट ने गंवाए 50 लाख, क्या आपके पास है जवाब