केबीसी की हॉटसीट पर देश के अलग-अलग हिस्सों से कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं और लाखों की प्राइज मनी जीतकर जा रहे हैं। कई बार कंटेस्टेंट का पाला सिंपल से सिंपल सवाल से भी पड़ जाता है लेकिन जवाब देना कठिन सा लगता है और उन्हें गेम क्विट करना पड़ता है।

करियर डेस्क : क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के सवाल दर्शकों को काफी रोचक और इंट्रेस्टिंग लग रहे हैं। शो की शुरुआत होते ही दर्शक टीवी से चिपककर बैठ जाते हैं। हॉटसीट पर कंटेस्टेंट और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सवाल लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। केबीसे के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट से जनरल नॉलेज (General Knowledge) के इतने सिंपल सवाल पूछे गए, जिनमें से कुछ का जवाब 5वीं क्लास का स्टूडेंट भी दे दें। लेकिन क्या आपके पास इन सवालों का जवाब है? खुद ही ट्राई कर लें..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. वायुमंडल में इनमें से कौन-सी गैस सबसे अधिक मात्रा में है?
A. ऑक्सीजन
B. नाइट्रोजन
C. कार्बन डाइ ऑक्साइड
D. लिथियम

सही जवाब- नाइट्रोजन

2. विश्व पर्यावरण दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
A. 25 दिसंबर
B. 23 जून
C. 26 जनवरी
D. 5 जून

सही जवाब- 5 जून

3. शेरशाह सूरी से युद्ध में हारने के बाद हुमायूं किस देश चला गया था, उसका वर्तमान नाम क्या है?
A. रूस
B. नेपाल
C. तिब्बत
D. ईरान

सही जवाब- ईरान

4. देश की पहली जलविद्युत परियोजना कहां शुरू हुई थी?
A. मुंबई
B. देहरादून
C. दार्जिलिंग
D. चेन्नई

सही जवाब- दार्जिलिंग

5. एक कार्टोग्राफर इनमें से क्या बनाता है?
A. कार्टून
B. कैरिकेचर
C. मानचित्र
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

सही जवाब- मानचित्र

6. इनमें से किस नदी के साथ चंबल नदी मिल जाती है?
A. बनास
B. गंगा
C. नर्मदा
D. यमुना

सही जवाब- यमुना

7. समुद्र के पानी से सीधी चढ़ाई वाले तट को कहते हैं?
A. समुद्री क्लिफ
B. बीच
C. समुद्री केव
D. कटाव

सही जवाब- समुद्री क्लिफ

8. वायुमंडल की ये गैस गर्मी को फंसाकर ग्रीनहाउस इफेक्ट पैदा करती है?
A. ऑक्सीजन
B. कार्बन डाइ ऑक्साइड
C. नाइट्रोजन
D. उपरोक्त सभी

सही जवाब- कार्बन डाइ ऑक्साइड

9. विदेशी शब्द का विलोम क्या है?
A. स्ट्रेंजर
B. आउटलैंडर
C. मूल निवासी
D. एलियन

सही जवाब- मूल निवासी

10. किस जानवर को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है?
A. ऊंट
B. बकरी
C. गाय
D. कुत्ते

सही जवाब- ऊंट

इसे भी पढ़ें
KBC 14: मनुष्य का पाचन तंत्र नहीं पचा सकता, बताइए ऐसी कौन-सी चीज, केबीसी का धांसू सवाल

KBC 14: गणित के इस सिंपल से सवाल पर कंटेस्टेंट के छूटे पसीने, एक बार आप भी ट्राई करें