केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में क्रिकेट, हिंदू धर्म और एंटरटेनमेंट के साथ इतिहास, भूगोल और संविधान से जुड़े कई सवाल पूछे गए। अगर आप देश-दुनिया की समझ रखते हैं और आपको लगता है कि आपका GK अच्छा है तो इन सवालों को ट्राई करें..

करियर डेस्क : 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तरफ से हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से कई सिंपल सवाल पूछे जा रहे हैं। इन सवालों को सुन दर्शकों को लग रहा है काश वे हॉटसीट पर होते तो करोड़ों जीतकर ही लौटते। अगर आपको भी लगता है कि आपकी जनरल नॉलेज काफी अच्छी है। आप केबीसी के सभी सवालों का जवाब आसानी से दे सकते हैं तो एपिसोड 53 (KBC 14 Episode 53) में पूछे गए 15 सिंपल सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. महात्मा गांधी की हत्या के बाद मोहम्मद रफी श्रद्धांजलि देने कौन सा गीत लिखा था?
A. बापू की अमर कहानी
B. महात्मा की अमर कहानी
C. गांधीजी की अमर कहानी
D. एक महात्मा की कहानी

सही जवाब- बापू की अमर कहानी

2. भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार राष्ट्रपति राज्यसभा के कितने सांसद मनोनीत करते हैं?
A. 20
B. 12
C. 05
D. 09

सही जवाब- 12

3. अभिनेता भाइयों को किन नामों से जानते हैं, जिनके वास्तिक नाम अजय सिंह और विजय सिंह हैं?
A. विक्की कौशल-सनी कौशल
B. इमाद शाह- विवान सिंह
C. सनी देवल-बॉबी देवल
D. अनिल कपूर-संजय कपूर

सही जवाब- सनी देवल-बॉबी देवल

4. उत्तर प्रदेश में स्थित कालिंजर किले में किस शासक की मृत्यु एक विस्फोट से हुई थी?
A. शेरशाह सूरी
B. हुमायूं
C. मीर कासिम
D. कुतुबुद्दीन ऐबक

सही जवाब- शेरशाह सूरी

5. किस गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में तीन हैट्रिक लिए हैं?
A. एल बालाजी
B. प्रवीण कुमार
C. अमित मिश्रा
D. शेन वाट्सन

सही जवाब- अमित मिश्रा

6. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, कौन सी जगह त्रिकुटा पर्वत पर स्थित थी?
A. हस्तिनापुर
B. द्वारका
C. इन्द्रप्रस्थ
D. लंका

सही जवाब- लंका

7. पृथ्वी की सतह के नीचे दबी चट्टानों से खनिजों को बाहर निकालने की प्रक्रिया कहलाती है?
A. माइनिंग
B. पम्पिंग
C. एक्सट्रैक्टिंग
D. रिफाइनिंग

सही जवाब- माइनिंग

8. लाहौर के लिए पहली बस यात्रा सदा-ए-सरहद के वक्त अटल बिहारी वाजपेयी किस ज्ञानपीठ विजेता की कविताएं लेकर गए थे?
A. अली सरदार जाफरी
B. फिराक गोरखपुरी
C. शहरयार
D. सुमित्रानंदन पन्त

सही जवाब- अली सरदार जाफरी

9. शकटासुर, पूतना और तृणावर्त ने किसे मारने का प्रयास किया था?
A. भगवान गणेश
B. भगवान कृष्ण
C. भगवान राम
D. भगवान हनुमान

सही जवाब- भगवान कृष्ण

10. ओडिशा की सीमा किस राज्य की सीमा से नहीं लगती है?
A. आंध्र प्रदेश
B. छत्तीसगढ़
C. बिहार
D. झारखंड

सही जवाब- बिहार

11. विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में इस घरेलू टीम से खेलते हैं?
A. दिल्ली
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. कर्नाटक

सही जवाब- दिल्ली

12. साल 2022 में भारत ने भगवान बुद्ध के चार कपिलवस्तु स्मृति चिन्ह इस देश भेजे?
A. जापान
B. चीन
C. लाओस
D. मंगोलिया

सही जवाब- मंगोलिया

13. कौन सी तकनीक सबसे पहले विकसित की गई?
A. मोबाइल फोन
B. इलेक्ट्रिक कार
C. डिजिटल कैमरा
D. वर्ल्ड वाइड वेब

सही जवाब- इलेक्ट्रिक कार

14. कौन सी पाकिस्तानी पनडुब्बी 1971 के बांग्लादेश युद्ध के दौरान डुबा दी गई थी?
A. पीएनएस गाजी
B. पीएनएस हुरमत
C. पीएनएस खालिद
D. पीएनएस तसनीम

सही जवाब- पीएनएस गाजी

15. किस देश के केंद्रीय बैंक ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार की स्थापना की?
A. नॉर्वे
B. स्वीडन
C. फीनलैंड
D. डेनमार्क

सही जवाब- स्वीडन

इसे भी पढ़ें
KBC 14: बौद्ध धर्म से जुड़े 25 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे सके एंकर दीपेश जैन, क्या आप जानते हैं?

KBC 14: अमिताभ बच्चन ने पूछा मच्छरदानी से जुड़ा ढांसू सवाल, जवाब इतना सिंपल