दिल्‍ली हाईकोर्ट में केंद्रीय विद्यालय संगठन में एडमिशन के नियमों को लेकर एक याचिका दायर की गई थी। उसके बाद ही लास्ट डेट को बढ़ाया गया है। 

करियर डेस्क. केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalaya) में कक्षा 1 में एडमिशन की कोशिश कर रहे पैरेंट्स के लिए अच्छी खबर है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने अपने पोर्टल में पहली क्लास के एडमिशन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। बता दें कि कैन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 21 मार्च से बढ़ाकर 11 अप्रैल कर दी है। जो पैरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन केन्द्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं वो अब अप्लाई कर सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- RBI Assistant Admit Card: इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड, जानें कब होगा एग्जाम

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, एकेडमिक सेशन 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 अप्रैल 2022 को शाम 7 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। संगठन ने सेशन 2022-23 के लिए संशोधित एडमिशन कार्यक्रम भी जारी किया है। कक्षा 2 और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 से 16 अप्रैल तक शाम 4 बजे तक की जाएगी। कक्षा 11 के लिए कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन
पैरेंट्स ऑफिशियल साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिन्हें रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत हो रही है वो इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 
रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर, "proceed for KVS Online Admission portal - Class I के लिंक पर क्लिक करें। 
उसके बाद यहां रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एडमिशन आवेदन पोर्टल को लॉगिन करें।
मांगी गई डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 
अपना फॉर्म ठीक तरीके से देख लें और उसे सब्मिट कर दें। 


दिल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई के के बाद रजिस्‍ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया था। ऐसे में जिन पैरेंट्स ने अभी तक अपने बच्चे के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वो पैरेंट्स एक बार फिर से अपने बच्चे के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।