परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresult.nic.in पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। 

करियर डेस्क. MP Board 10th Result 15 Toppers List: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं का रिजल्ट ( MPBSE 10th Result 2020 ) जारी कर दिया है। इसी के साथ करीब साढ़े 11 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार करीब 15 छात्रों ने टॉप किया है। हैरानी की बात ये है कि लॉकडाउन में भी बच्चे 300 में से 300 मार्क्स के साथ टॉपर बने हैं। 10वीं परीक्षा में इस वर्ष 62.84% नियमित परीक्षार्थी तथा 16.95% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे हैं। कुल 60.09% नियमित छात्र तथा 65.87% नियमित छात्रायें परीक्षा में सफल हुई है। इस बार 15 छात्रों ने टॉप किया है। इन सभी छात्रों के 300 में से 300 मार्क्स आए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये हैं 100 फीसदी ( 300 में से 300 मार्क्स ) मार्क्स हासिल करने वाले 15 टॉपर्स

1. अभिनव शर्मा मेहगांव, भिंड
2. लक्ष्यदीप धाकड़गुना
3. प्रियंक रघुवंशी गुना
4. पवन भार्गव गुना
5. चतुर कुमार त्रिपाठी पन्ना
6. हरिओम पाटीदार मंदसौर
7. राजनंदिनी सक्सेना उज्जैन
8. सिद्धार्थ सिंह शेखावत नागदा, उज्जैन
9. हर्ष प्रताप सिंह पीथमपुर
10. कविता लोधी  महू, इंदौर
11.मुस्कान मालवीय विदिशा
12.देवांशी रघुवंशी विदिशा
13.कर्णिका मिश्रा भोपाल
14.प्रशांत विश्वकर्मा देहगांव रायसेन
15. वेदिका विश्वकर्मा बरेली रायसेन

टॉप 10 की मेरिट लिस्ट में 360 स्टूडेंट्स को जगह मिली। 

परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 215162 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 2922 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 560474 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं जिनका परीक्षाफल 62.84% रहा है। 108448 परीक्षार्थियों ने पूरक की पात्रता प्राप्त की है। जिन 15 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। इसमें सबसे ज्यादा 5 छात्र गुना के हैं। 

यहां चेक करें रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresult.nic.in पर जाकर भी चेक कर सकते हैं।