National Engineer’s Day: AI के दौर में भी इन 5 Engineering Fields में करियर का शानदार स्कोप बना रह सकता है। जानें Biomedical, Robotics, Aerospace समेत इन फील्ड्स में क्यों रहेगी एक्सपर्ट्स की जरूरत।
जब भी इंजीनियरिंग की बात होती है, तो आमतौर पर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या कंप्यूटर साइंस जैसे सब्जेक्ट पर बात होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंजीनियरिंग की दुनिया इससे कहीं ज्यादा बड़ी है। AI के इस बदलते दौर, पर्यावरण, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष और ऊर्जा की जरूरतों ने इंजीनियरिंग में कई ऐसे नए और खास करियर ऑप्शन पैदा किए हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।अगर आप AI के दौर में इंजीनिरिंग करने जा रहे हैं, तो कुछ खास बातों और सलेक्शन को लेकर जरूर ध्यान दें। 15 सितंबर को देशभर में नेशनल इंजीनियर डे (National Engineer’s Day) मनाया जाएगा। जानिए इंजीनियरिंग के इन ट्रेंडिंग ऑप्शन के बारे में जरूर जानें।
बायोमेडिकल इंजीनिरिंग (Biomedical Engineering)
AI मेडिकल इमेज का एनालिसिस और डेटा प्रोसेसिंग तो बेहतरीन ढंग से करता है, लेकिन मेडिकल डिवाइस की डिजाइन, रीयल वर्ल्ड में टेस्टिंग, सेफ्टी और डॉक्टरों या मरीजों की जरूरत के हिसाब से सॉल्युशन रेडी करने में इंजीनियरिंग में एक्सपर्ट होना जरूरी रहेगी।आपको इस फील्ड को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
इंवॉयरमेंटल इंजीनिरिंग (Environmental Engineering)
इंजीनिरिंग की ग्रोइंग ब्रांच में वातावरण से संबंधित इंजीनिरंग की पढ़ाई भी लोगों की पसंदीदा बन रही है। AI प्रदूषण के आंकड़ों का विश्लेषण और पूर्वानुमान लगाने में मदद कर सकता है, लेकिन पानी, कचरा, प्रदूषण नियंत्रण और बड़े इंफ्रास्ट्रक्टर के इंप्लीमेंटेशन के लिए इंजीनियर चाहिए।
एयरोस्पेस इंजीनिरिंग (Aerospace Engineering)
एआई एयरक्राफ्ट विमान और अंतरिक्ष यान के डिजाइन तथा परीक्षण के मॉडल तैयार करने की प्रोसेस को तेज कर सकता है। लेकिन विमान और अंतरिक्ष यान की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण तंत्र के लिए मानव इंजीनियरों की विशेषज्ञता जरूरी रहेगी। अगर आपको एयरोस्पेस में दिलचस्पी है, तो ये फील्ड चुन सकती हैं।
फूड इंजीनिरिंग (Food Engineering)
एआई प्रोडक्शन और क्वालिटी को ऑप्टमाइज कर सकता है, लेकिन फूड प्रोसेसिंग मशीनरी, मैन्यूफैक्चर सिस्टम, सेफ्टी स्टेंडर्ड और बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए इंजीनियरों की जरूरत रहेगी।
रीन्यूवेबल इंजीनिरिंग (Renewable Energy Engineering)
एआई की मदद से बेहतरीन तरीके से एआई एनर्जी डिमांड और प्रोडक्शन का प्रिडिक्शन बेहतर कर सकता है लेकिन सोलर के साथ सिस्टम का डिजाइन, इंस्टालेशन, ग्रिड इंटीगेशन जैसे फिजिकल वर्क इंजीनियरिंग पर पूरी तरह से निर्भर करते हैं।
और पढ़ें: कनाडा में कैसे मिलती है ट्रक ड्राइवर की नौकरी, कितनी होती है सैलरी? जानिए पूरा प्रोसेस
