NTA  द्वारा नीट का फॉर्म जारी करने को लेकर अभी तक कोई अपडेट्स नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्लीकेशन फॉर्म 2 अप्रैल को जारी हो सकते हैं। 

करियर डेस्क. नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट (Neet) के रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 अप्रैल को एप्लीकेशन फॉर्म जारी हो सकते हैं। हालांकि NTA के द्वारा इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है कि आवेदन फॉर्म कब से जारी होंगे। जो छात्र इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं वो लगातार nta.ac.in पर जाकर अपडेट्स देखते रहें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- JOB ALERT: इंडियन आर्मी में बंपर भर्तियां,केवल ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई, जानें डिटेल्स

कब होंगे एग्जाम
सूत्रों के अनुसार NEET UG 2022 के लिए एग्जाम 17 जुलाई 2022 को आयोजित कि एजा सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि NTA जुलाई में एग्जाम आयोजित करेगा। हालांकि अभी तक एग्जाम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। NTA द्वारा NEET 2022 मेडिकल प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

कैसे होगा रजिसस्ट्रेशन
NEET UG 2022 का रजिस्ट्रेशन कैंडिडेट्स लिंक एक्टिव होने के बाद ऑफिशिलयल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। लेकिन जिन कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत आ रही है उनके लिए हम आसान से स्टेप्स बता रहे हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई जानकारी भरकर अपना रिजेस्ट्रेशन कर लें। 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें। 
  • यहां आपको एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा उसे भरें।
  • फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें। 

इसे भी पढ़ें- JOB ALERT: रेलवे ने 2972 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 10वीं पास कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई, जानें डिटेल्स

नीट यूजी का पैटर्न कैसा होगा
NEET के एग्जाम में वही कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं जो कैंडिडेट् 12वीं क्लास में 50 फीसदी मार्क्स के साथ पास हुए हैं। हालांकि उन छात्रों को छूट दी जाती है जो रिजर्वेशन कैटेगरी में आते हैं। फिजिक्स, कैमेस्ट्री और जीव विज्ञान से 180 पूछे जाएंगे। इन तीनों के अलग-अलग खंड होंगे।