NEET Paper Leak: NEET की दोबारा परीक्षा कब आयोजित की जाएगी? पेपर तैयार करने वाले एक्सपर्ट्स को किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है? प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी किसे दी गई है? NTA के डायरेक्टर जनरल का नाम क्या है?

NEET 2026 Update (नई दिल्ली). NEET की दोबारा होने वाली परीक्षा का पेपर लीक न हो, इसके लिए इस बार जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। खबर है कि क्वेश्चन पेपर तैयार करने वाले एक्सपर्ट्स को एक 'गुप्त ठिकाने' पर रखा गया है। जब तक परीक्षा खत्म नहीं हो जाती, तब तक वे वहीं रहेंगे। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि इन प्रोफेसर्स को 'लॉकडाउन' में रखा गया है। यह टीम 24 घंटे निगरानी में है। मोबाइल फोन और इंटरनेट जैसी सभी कम्युनिकेशन सुविधाओं पर भी रोक लगा दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि ट्रांसलेटर्स समेत पूरी टीम को इसी खुफिया जगह पर शिफ्ट किया गया है। यह पाबंदी 21 जून को होने वाली परीक्षा तक जारी रहेगी। इसके अलावा, पेपर की छपाई, स्टोरेज और सेंटर्स तक पहुंचाने के लिए भी एक्स्ट्रा सिक्योरिटी रखी गई है। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें थीं कि दोबारा होने वाली परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया है। हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि यह खबर झूठी है और कोई पेपर लीक नहीं हुआ है।

एयरफोर्स पहुंचाएगी क्वेश्चन पेपर

इस बीच, 21 जून को होने वाली परीक्षा के क्वेश्चन पेपर्स को सुरक्षित तरीके से सेंटर्स तक पहुंचाने के लिए इस बार भारतीय वायुसेना की मदद लेने का फैसला किया गया है। पिछली परीक्षा पेपर लीक की वजह से रद्द करनी पड़ी थी, इसीलिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुरक्षा को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है।

शनिवार को तेलंगाना में परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक मीटिंग हुई थी। इसी मीटिंग में NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन जुड़कर बताया कि परीक्षा की सुरक्षा और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए इस बार ऐसे कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए जा रहे हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए। NTA के डायरेक्टर जनरल ने दोबारा परीक्षा का पेपर लीक होने की अफवाहों को भी खारिज कर दिया है।