NEET UG 2026 Gemini App Mock Test: नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Google ने Gemini App पर फ्री प्रैक्टिस टेस्ट लॉन्च किए हैं। जानें कैसे करें यूज, स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी।

NEET UG 2026: अगर आप NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अब आपको मॉक टेस्ट के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि गूगल ने अपने AI ऐप Gemini में ही NEET के प्रैक्टिस टेस्ट शुरू कर दिए हैं। Google का दावा है कि ये टेस्ट बिल्कुल उसी पैटर्न पर बनाए गए हैं, जैसा आपको असली NEET परीक्षा में देखने को मिलता है। इन टेस्ट को तैयार करने में PhysicsWallah और Careers360 जैसे बड़े एजुकेशन प्लेटफॉर्म की मदद ली गई है। यानी स्टूडेंट्स को क्वालिटी कंटेंट के साथ बेहतर प्रैक्टिस का मौका मिलेगा। जानिए Gemini एप पर NEET के मॉक टेस्ट कैसे दें, पूरा प्रोसेस।

Gemini NEET प्रैक्टिस टेस्ट के बारे में Google के VP ने दी जानकारी

इस फीचर की जानकारी Google के वाइस प्रेसिडेंट जोश वुडवर्ड (Josh Woodward) ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आगे और भी एग्जाम के लिए ऐसे टेस्ट जोड़े जाएंगे।

Scroll to load tweet…

Gemini App पर कैसे दें NEET Mock Test?

अगर आप भी Gemini App पर NEET Mock Test देना चाहते हैं, तो प्रोसेस काफी आसान है। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड-

  • सबसे पहले Google Play Store से Gemini ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप ओपन करके अपना अकाउंट बनाएं।
  • अब बोलें- “I want to take a NEET mock test” आपके सामने टेस्ट शुरू हो जाएगा।
  • टेस्ट पूरा करने के बाद सबमिट करें।
  • तुरंत आपका स्कोर स्क्रीन पर दिख जाएगा।

पहले भी लॉन्च हो चुके हैं ये टेस्ट

ये पहली बार नहीं है जब गूगल ने ऐसा फीचर पेश किया है। इससे पहले कंपनी JEE Mains और SAT जैसे एग्जाम के लिए भी फुल-लेंथ प्रैक्टिस टेस्ट लॉन्च कर चुकी है। इन टेस्ट को भी छात्रों ने काफी पसंद किया था।

गूगल का NEET प्रैक्टिस टेस्ट क्यों है खास?

  • असली एग्जाम जैसा माहौल
  • भरोसेमंद स्टडी मटेरियल
  • फ्री में उपलब्ध
  • तुरंत रिजल्ट और एनालिसिस

NEET जैसे बड़े एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये फीचर काफी काम का साबित हो सकता है। खासकर उन स्टूडेंट्स के लिए जो घर बैठे सही दिशा में प्रैक्टिस करना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी तैयारी को और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो Gemini ऐप का ये नया फीचर ट्राई कर सकते हैं।