NEET UG 2026 Scribe Registration Last Date: NEET UG 2026 देने जा रहे PwBD कैंडिडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर स्क्राइब रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। जानें डेडलाइन, स्क्राइब डिटेल्स भरने का पूरा प्रोसेस, डायरेक्ट लिंक और जरूरी गाइडलाइंस।
NEET UG 2026 Scribe Registration: नीट यूजी 2026 मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 देने वाले PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) कैंडिडेट्स के लिए स्क्राइब (लिखने में मदद करने वाले व्यक्ति) की डिटेल्स जमा करने का पोर्टल खोल दिया है। अगर आपको एग्जाम में स्क्राइब की जरूरत है, तो यह प्रक्रिया आपके लिए अनिवार्य है। ध्यान रखें, स्क्राइब डिटेल्स जमा करने की आखिरी तारीख 21 अप्रैल 2026 रात 11:50 बजे है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।
NEET UG 2026 Exam: क्यों जरूरी है स्क्राइब डिटेल्स जमा करना?
NTA का यह कदम उन छात्रों की मदद के लिए है जिन्हें लिखने में कठिनाई होती है। स्क्राइब की सुविधा से वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें और सभी को बराबर मौका मिल सके।
कब होगी NEET UG 2026 परीक्षा? (NEET UG 2026 Exam Date)
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को पूरे देश में आयोजित होगी। एग्जाम पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में लिया जाएगा।
NEET UG Exam 2026 स्क्राइब के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप खुद अपना स्क्राइब चुन रहे हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले NEET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे “Register Scribe Details for NEET (UG) 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- स्क्राइब से जुड़ी पूरी जानकारी भरें।
- सबमिट करने से पहले एक बार डिटेल्स चेक जरूर करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
NEET UG 2026 Scribe Registration Direct Link
NEET UG 2026 Scribe Registration Official Notice Here
NEET UG स्क्राइब रजिस्ट्रेशन में कोई दिक्कत हो तो क्या करें?
अगर फॉर्म भरते समय कोई समस्या आती है, तो आप NTA हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। नंबर- 011-40759000, 011-69227700 है। या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि स्क्राइब रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी दिन का इंतजार न करें, सर्वर स्लो हो सकता है। स्क्राइब की डिटेल्स सही-सही भरें, गलत जानकारी से परेशानी हो सकती है। सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज जरूर सेव रखें।


