उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2693 मुख्य सेविका की भर्ती की जा रही है। भर्ती के लिए जानें शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण।
12वीं के बाद स्टूडेंट्स ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन की सोच रहे हैं। कई कॉम्पटेटिव एग्जाम में भी शामिल हुए हैं लेकिन रिजल्ट न आने से उनकी धड़कने बढ़ गई हैं। रिजल्ट में देरी की वजह से छात्र कन्फ्यूज हैं और परेशान भी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब बोर्ड टॉपर्स का मुख्यमंत्री भगवंत मान सम्मान कर सकते हैं। 10वीं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को नकद पुरस्कार भी मिलेगा। स्टेट टॉपर पहली रैंक पाने वाली छात्रा को एक लाख रुपए दिया जाएगा।
इस साल 10वीं में कुल 97.94 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल लड़कियों ने एक बार फिर अपना दबदबा बनाया है। लड़कों के मुकाबले उनका रिजल्ट जबरदस्त आया है। 99.34 प्रतिशत छात्राएं और 98.83 फीसदी छात्र पास हुए हैं। मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं का ही कब्जा है।
इस साल CBSE पैटर्न पर पंजाब बोर्ड ने भी 10वीं की परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया। PSEB 10वीं टर्म 2 परीक्षा 29 अप्रैल, 2022 से 19 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। इसमें करीब 3 लाख 25 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
28 जून को पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था। उसके बाद से ही 10वीं के छात्रों की धड़कनें भी बढ़ गईं थी। इस साल इंटरमीडिएट का रिजल्ट 96.96 प्रतिशत रहा है। 97.78 फीसदी छात्राएं और 96.27 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
पिछले साल कोरोना महामारी के चलते पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा नहीं हुई थी। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया था। तब 10वीं में 99.93 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। बता दें कि साल 2021 में कुल 3 लाख 21 हजार 384 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।
कई स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जिनका मन पढ़ाई में नहीं लगता लेकिन वे दिमाग से काफी स्मार्ट होते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स 12वीं के बाद समझ नहीं पाते कि आखिर उन्हें क्या करना चाहिए। ऐसे छात्रों के लिए यहां कुछ बेस्ट करियर ऑप्शन है, जिससे वे कम पढ़ाई में भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
बिहार सीईटी बीएड परीक्षा, राज्यस्तरीय एग्जाम होता है। जो कैंडिडेट्स फ्यूचर में टीचर बनने का सपना देखते हैं वो इस एग्जाम में शामिल होते हैं। इस परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स को 14 यूनिवर्सिटी के करीब 342 कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।
14 मई को परीक्षा के दौरान पेपर लीक हो गया था। इसके बाद सरकार ने फैसला लेते हुए 17 मई को भर्ती परीक्षा का पेपर रद्द कर दिया। इसके बाद इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बताया गया कि 22 जून को दोबारा परीक्षा होगी लेकिन तब भी पेपर नहीं हो पाया। इसके बाद दो जुलाई को परीक्षा हुई।