मेहनत और लगन के बल पर कोई भी बड़े से बड़े पद पर नियुक्ति पा सकता है। इसे साबित करके दिखाया है धनबाद के एक रेलवे गार्ड के लड़के आशुतोष कुमार ने। आशुतोष कुमार का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) में साइंटिस्ट के तौर पर हुआ है।

करियर डेस्क। मेहनत और लगन के बल पर कोई भी बड़े से बड़े पद पर नियुक्ति पा सकता है। इसे साबित करके दिखाया है धनबाद के एक रेलवे गार्ड के लड़के आशुतोष कुमार ने। आशुतोष कुमार का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) में साइंटिस्ट के तौर पर हुआ है। इसके बाद धनबाद के सरायढेला विकास नगर में रहने वाले चंद्रभूषण सिंह के घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस उपलब्धि पर आशुतोष कुमार के पास-पड़ोस और पूरे धनबाद शहर से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि आशुतोष ने पूरे देश में शहर का मान बढ़ाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां से की पढ़ाई
धनबाद शहर में सरायढेला के विकास नगर में रहने वाले रेल गार्ड चंद्रभूषण सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार की प्रारंभिक पढ़ाई डिनोबिली में हुई। इसके बाद बीआईटी मेसरा और आईआईटी आईएसएएम से उन्होंने पढ़ाई पूरी की। आशुतोष बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे। वे हमेशा कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहते थे।

वैज्ञानिक बन देश-सेवा की इच्छा
आशुतोष कुमार का कहना है कि उनकी शुरू से ही इच्छा थी कि इसरो में वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करूं। उनका कहना है कि इसरो की देस के विकास में बहुत बड़ी भूमिका रही है। इसी संगठन की वजह से देस आज अंतरिक्ष में एक बड़ी ताकत बन सका है। आशुतोष कुमार ने कहा कि उनके दादाजी की बड़ी इच्छा थी कि मैं इसरो में वैज्ञानिक बनूं। वहीं, आशुतोष के माता-पिता ने कहा कि वे अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत ही खुश हैं और चाहते हैं कि वह और भी आगे बढ़े। आशुतोष ने कहा कि इस सफलता में माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

कैसे बन सकते हैं ISRO में वैज्ञानिक
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) में जाने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं कक्षा के बाद न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ बीटेक पास होना जरूरी है। इसरो में जाने के लिए लिखित परीक्षा होती है। लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल आते हैं। इसमें हर विषय में 2 खंड होते हैं। इस परीक्षा में 60 फीसदी अंक लाना जरूरी है। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होता है। इसके बाद मेरिट के आधार पर सेलेक्शन होता है। इसके लिए हर साल जनवरी में रिक्तियां निकलती हैं। इसके बारे में http://isro.gov.in/careers वेबसाइट से ज्यादा जानकारी ली जा सकती है।