राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म ऑफलाइन संबंधित जिले के स्कूल में जमा कर सकते हैं।

करियर डेस्क : राजस्थान (Rajasthan) में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है। ये भर्तियां विद्या संबल योजना 2022 (Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022) के तहत हो रही है। इस भर्ती को लेकर राजस्थान शिक्षा विभाग ने 20 अक्टूबर को ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। 4 नवंबर, 2022 तक इस फॉर्म को भरकल संबंधित जिले और क्षेत्र के स्कूलों में जमा कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गेस्ट फैकल्टी वैकेंसी डिटेल्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के सभी विद्यालयों में ये भर्तियां की जानी हैं। कुल 93,000 गेस्ट फैकल्टी के पद भरे जाएंगे। सभी विद्यालयों में अलग-अलग विषयों के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसमें व्याख्यता, वरीष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल-2, अध्यापक लेवल-1, प्रयोगशाला सहायक और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। ये सभी गेस्ट फैकल्टी के तहत सेवाएं दे सकेंगे।

कैसे होगा 93 हजार पदों पर सेलेक्शन
ऐसे उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर अपना आवेदन फॉर्म जमा करेंगे। उन उम्मीदवारों की लिस्ट 5 नवंबर, 2022 को जारी कर दी जाएगी। इसके दो दिन बाद यानी 7 नवंबर, 2022 को मेरिट लिस्ट भी शिक्षा विभाग की तरफ से जारी कर दी जाएगी। विभाग 9 नवंबर, 2022 तक सभी उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका देगा। इसके अगले दिन यानी 10 नवंबर, 2022 को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 12 नवंबर, 2022 को नियुक्ति का आदेश जारी हो जाएगा। शिक्षा विभाग इस पर तेजी से काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें
IGNOU Admission 2022: इग्नू जुलाई सत्र में रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ी, चूक गए हैं तो कंप्लीट कर लें फॉर्म

Career Tips : इन कोर्स के बाद हर महीने 20 से 30 हजार की नौकरी पक्की, 10वीं पास कर सकते हैं