वर्तमान चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को खत्म हो रहा है। राजीव कुमार 1984 बैच के IAS अधिकारी है। वो 15 मई के देश के नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे। 

करियर डेस्क. राजीव कुमार (rajiv kumar) को देश का नया मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) नियुक्त किया गया है। वो 15 मई को अपना कार्यकाल संभालेंगे। वर्तमान चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को खत्म हो रहा है। राजीव कुमार 1984 बैच के IAS अधिकारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति किए जाने से पहले वो देश के कई अहम विभागों में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। आइए जानते हैं कौन है नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी 1960 को हुआ था। वो 1984 में बिहार बैच के IAS अधिकारी हैं। वो करीब 36 साल तक अलग-अलग विभागों में प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं। फरवरी 2020 में वो रिटायर हुए थे। उन्होंने बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और एमए पब्लिक पॉलिसी से पढ़ाई की है। देश के अलग-अलग विभागों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।

वित्त सचिव भी रहे
राजीव कुमार भारत सरकार के वित्त विभाग के सचिव थे। वो इसी पोस्ट से रिटायर हुए थे। इससे पहले वो कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में भी अधिकारी रहे। वो लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष भी थे।

इनके ही नेतृत्व में होंगे 2024 के लोकसभा चुनाव
राजीव कुमार सितंबर 2020 को चुनाव आयोग का आयुक्त बनाया गया था। देश में मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल का होता। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उसकी उम्र 65 साल से ज्यादा ना हो। अगर 6 साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले आयुक्त की उम्र 65 साल हो जाती है तो उसका कार्यकाल समाप्त हो जाता है। देश में 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। देश के आम चुनाव अब राजीव कुमार के नेतृत्व में होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ये विधानसभा चुनाव भी इन्ही के नेतृत्व में किए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 मई को जारी कर सकता 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

इसे भी पढ़ें- कब जारी होगा छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, छात्र ऐसे देख पाएंगे अपने मार्क्स