RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2026 Date Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी होगा, जबकि 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक आने की संभावना है। 24 मार्च को ही राजस्थान 5वीं और 8वीं रिजल्ट की घोषणा भी की जाएगी। जानें कैसे चेक करें RBSE 10th Board Result 2026 समेत पूरी डिटेल।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2026 Date Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से रिजल्ट डेट को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर स्पष्ट जानकारी दे दी गई है। जानिए राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट और राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट। जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें। साथ ही जानिए राजस्थान 5वीं और 8वीं रिजल्ट डेट समेत डिटेल।
कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने का समय दोपहर 1 बजे है। अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से रिजल्ट जारी किया जाएगा। यह खास बात है कि इस बार 10वीं का रिजल्ट मार्च महीने में ही घोषित किया जा रहा है, जो अब तक के ट्रेंड से अलग है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 24 मार्च को, शिक्षा मंत्री ने खुद बताया टाइम
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
10वीं के साथ ही 12वीं के छात्रों के लिए भी अहम अपडेट सामने आया है। शिक्षा मंत्री के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है। यानी इस साल सभी बड़े बोर्ड रिजल्ट मार्च महीने के भीतर ही जारी होने की संभावना है।
राजस्थान 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी 24 मार्च को?
इस बार एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 24 मार्च को ही 10वीं के साथ-साथ कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम भी जारी किए जाएंगे। इससे छात्रों और अभिभावकों को अलग-अलग तारीखों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- BSEB 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा, जानिए डेट-टाइम पर ऑफिशियल अपडेट
कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर Secondary Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- चाहें तो डाउनलोड करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है, इसलिए अगर साइट स्लो हो तो थोड़ा इंतजार करें। साथ ही अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
