Resume Tips: क्या आपके रेज्यूमे में ऐसी कोई लाइन है, जो HR का ध्यान पहले 10 सेकंड में खींच सके? आखिर प्रोफेशनल समरी क्यों और बढ़ा सकती है इंटरव्यू कॉल के चांस और फ्रेशर्स-एक्सपीरियंस्ड कैंडिडेट्स को इसमें क्या लिखना चाहिए?

Resume Writing Tips: आजकल जॉब ढूंढना किसी जंग से कम नहीं है। एक-एक पोस्ट के लिए हजारों लोग अप्लाई करते हैं। ऐसे में कई बार बेहतरीन टैलेंट होने के बाद भी सिर्फ इसलिए इंटरव्यू कॉल नहीं आता, क्योंकि आपका रेज्यूमे (Resume) भीड़ में कहीं खो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके रेज्यूमे की सिर्फ एक लाइन पूरा गेम बदल सकती है? एक्सपर्ट्स का मानना है कि रेज्यूमे के टॉप पर लिखी एक खास लाइन रिक्रूटर (HR) का ध्यान तुरंत आपकी तरफ खींच सकती है। आइए जानते हैं कि वो लाइन क्या है और इसे कैसे लिखना है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ज्यादातर लोग कहां करते हैं गलती?

हममें से ज्यादातर लोग अपने रेज्यूमे की शुरुआत 'Objective' या 'Summary' से करते हैं, जिसमें घिसी-पिटी बातें लिखी होती हैं। जैसे- 'मैं एक मेहनती इंसान हूं और आपकी कंपनी को आगे बढ़ाना चाहता हूं...' HR के पास इतना समय नहीं होता कि वो ये सब पढ़ें। उन्हें यह देखना होता है कि आपने अपनी पिछली नौकरी में क्या कमाल किया है और आप उनकी कंपनी के किस काम आ सकते हैं।

आखिर वो लाइन कौन-सी है?

रेज्यूमे की शुरुआत में एक प्रोफेशनल समरी (Professional Summary) या करियर हाइलाइट्स (Career Highlight) जरूर लिखें। जैसे- 'Results driven professional with proven ability to solve problems, learn quickly and deliver measurable outcomes.' अगर आप फ्रेशर हैं तो लिख सकते हैं, 'Quick learner with strong communication skills and a passion for solving real world problems.' यह लाइन HR को कुछ सेकंड में बता देती है कि आप कौन हैं और कंपनी को क्या वैल्यू दे सकते हैं।

अपनी फील्ड के हिसाब से ऐसे बनाएं ये लाइन

मार्केटिंग या सेल्स: '5 साल का सेल्स अनुभव, जिसने पिछले साल कंपनी का बिजनेस और रेवेन्यू 40% तक बढ़ाया.।'

कस्टमर सपोर्ट: "कस्टमर सर्विस एक्सपर्ट, जिसने बेहतर बातचीत से ग्राहकों की संतुष्टि (Customer Satisfaction) को 95% तक पहुंचाया।'

फ्रेशर: 'कॉलेज प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप के दौरान सोशल मीडिया मैनेजमेंट से पेज के फॉलोअर्स 50% तक बूस्ट किए।'

इस लाइन को लिखने के 3 बड़े फायदे

  1. आजकल बड़ी कंपनियां रेज्यूमे शॉर्टलिस्ट करने के लिए सॉफ्टवेयर (ATS) का इस्तेमाल करती हैं। जब आप अपनी लाइन में SEO, ट्रैफिक या सेल्स जैसे जरूरी कीवर्ड्स और नंबर्स डालते हैं, तो आपका रेज्यूमे सॉफ्टवेयर में तुरंत पास हो सकता है।
  2. एक रिसर्च के मुताबिक, HR किसी भी रेज्यूमे को सिर्फ 6 सेकंड देखता है। यह एक लाइन उन्हें पूरा रेज्यूमे पढ़ने पर मजबूर कर सकती है।
  3. जहां बाकी लोग सिर्फ अपनी तारीफें लिख रहे होंगे, वहीं आप सीधे आंकड़ों (Numbers) में बात करके अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं।

HR इस लाइन को इतना महत्व क्यों देते हैं?

ज्यादातर रिक्रूटर्स रेज्यूमे खोलते ही सबसे पहले ऊपर का हिस्सा देखते हैं। अगर शुरुआत में सिर्फ नाम, पता और मोबाइल नंबर दिखे तो रेज्यूमे आम लग सकता है। लेकिन जब शुरुआत में एक मजबूत प्रोफेशनल समरी होती है, तो HR को आपकी प्रोफाइल समझने में आसानी होती है। यही वजह है कि कई बार समान योग्यता वाले दो उम्मीदवारों में से इंटरव्यू कॉल उसी को मिलता है जिसका रेज्यूमे बेहतर तरीके से पेश किया गया हो।

प्रोफेशनल समरी कैसी लिखें?

आपकी समरी छोटी, साफ और असरदार होनी चाहिए। इसमें आपकी मुख्य स्किल्स, एक्सपीरिएंस, ताकत और कंपनी को मिलने वाला फायदा शामिल हो सकता है। ध्यान रखें कि समरी 2-3 लाइनों से ज्यादा लंबी न हो।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य करियर और रिज्यूमे से जुड़ी जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी रिज्यूमे में एक लाइन जोड़ने से इंटरव्यू कॉल या नौकरी मिलने की गारंटी नहीं होती। उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव, स्किल्स, नौकरी की आवश्यकताएं और कंपनी की चयन प्रक्रिया भी अहम रोल निभाती हैं। नौकरी के लिए आवेदन करते समय अपने प्रोफाइल और क्षेत्र के अनुसार रिज्यूमे तैयार करें।