दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शिक्षकों ने स्थायी पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में जारी परिपत्र के विरोध में बुधवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया 

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शिक्षकों ने स्थायी पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में जारी परिपत्र के विरोध में बुधवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया। वाइसरीगल लॉज इस्टेट में डीयू कुलपति का कार्यालय है शुरूआत में शिक्षकों ने कार्यालय का घेराव किया और फिर इसके परिसर में प्रवेश किया उन्होंने कार्यालय के काउंसिल हॉल में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (डूटा) ने हड़ताल आहूत की और शिक्षकों से कहा कि वह सभी आधिकारिक दायित्वों का बहिष्कार करें। हड़ताल पर जाने का फैसला डीयू के 28 अगस्त को जारी परिपत्र के आधार पर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा शैक्षाणिक सत्र में स्थायी नियुक्तियों के पद पर केवल अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है।

Scroll to load tweet…

बता दें कि शिक्षक परिपत्र को वापस लिए जाने और तदर्थ शिक्षकों को शामिल करने के लिए नियमन की मांग कर रहे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)