02:50 PM (IST) Sep 29

UPSC Mobile App Launch

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपना मोबाइल एप लॉन्च कर दिया है। अब आपको यूपीएससी की सभी भर्ती और अन्य जानकारी इसी एप के जरिए मिल जाएगी। यह एप सभी तरह के एंड्रॉइड फोन में काम करेगा। गूगल प्ले स्टोर पर यह एप आपको मिल जाएगा। 

ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

  • सबसे पहले मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर जाएं.
  • अब सर्च बार पर UPSC Official App टाइप करें.
  • अब नया एप आपको दिखने लगेगा
  • इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें
  • इंस्टॉलेशन कंप्लीट होने के बाद एप को यूज कर सकते हैं.
12:16 PM (IST) Sep 29

UP Police Constable Recruitment

यूपी पुलिस ने खेल कोटे के तहत कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है। कुल 534 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इनमें 335 पद पुरूष उम्मीदवार और 199 महिला उम्मीदवार की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर, 2022 से शुहू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर, 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

11:29 AM (IST) Sep 29

FCI Recruitment 2022

भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने असिस्टेंट ग्रेड 3 (AG-III), जूनियर इंजीनियर (JE), टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (स्टेनो ग्रेड) के के हजारों पदों पर भर्ती (FCI Recruitment 2022) निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार FCI की ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 05 अक्टूबर, 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5043 पदों पर भर्ती की जाएगी।
FCI Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा- प्री और जरूरी हुआ तो मेंस
स्किल टेस्ट, टाइपिंट टेस्ट (पद के लिए लागू हुआ तब)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट

09:57 AM (IST) Sep 29

UPPCL Recruitment 2022

यूपी बिजली विभाग में टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल भर्ती का आवेदन शुरू हो गया है। उम्मीदवार यूपीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 800 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। भर्ती परीक्षा इसी साल नवंबर के आखिरी हफ्ते में होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर, 2022 है। 21 अक्टूबर तक फीस जमा कर सकेंगे। उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलेगी।

वैकेंसी डिटेल्स
कुल पद - 891
सामान्य- 357 पद
ईडब्ल्यूएस - 89 पद
ओबीसी - 241 पद
एससी - 187 पद
एसटी - 17 पद

09:52 AM (IST) Sep 29

CISF Recruitment 2022

12वीं पास उम्मीदवारों के पास सेंट्रल इंडिस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में सुनहरा मौका है। कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cisfrectt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर, 2022 है। इन भर्तियों की बात करें तो 122 एएसआई (स्टेनोग्राफर), 418 हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) की भर्ती की जानी हैं। उम्मीदवारों के पास स्टेनो और टाइपिंग का ज्ञान होना अनिवार्य है।