02:25 PM (IST) Oct 02
BPSC 67th Prelims Answer Key 2022

बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्‍स परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic पर जाकर अपना आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर-की से संतुष्ट न होने वाले कैंडिडेट 12 अक्टूबर शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

01:45 PM (IST) Oct 02
NIT Recruitment 2022

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट ने नॉन टीचिंग स्टाफ पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं।  रजिस्ट्रार, लाइब्रेरियन, ऑफिसर, इंजीनियर, असिस्टेंट, अटेंडेंट और टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती की जानी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nitc.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 10वीं-12वीं पास स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा।

11:59 AM (IST) Oct 02
भारत मौसम विज्ञान विभाग में नौकरी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II, समेत 165 पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट moes.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 9 अक्टूबर, 2022 आवेदन की आखिरी तारीख है। 
 

10:18 AM (IST) Oct 02
बैंक ऑफ बड़ौदा में वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के बास बैंक ऑफ बड़ौदा में सुनहरा मौका आया है। बिना परीक्षा सिर्फ इंटरव्यू के अधार पर सेलेक्शन होगा। कुल 346 पदों पर भर्ती निकली है। ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2022 है। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर, ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड) और ऑपरेशंस हेड-वेल्थ के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

वैकेंसी डिटेल्स
कुल पद- 346
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर- 320 पद
ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर- 24 पद
ग्रुप सेल्स हेड- 1 पद
ऑपरेशंस हेड-वेल्थ- 1 पद

10:15 AM (IST) Oct 02
CISF Recruitment 2022

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत CISF में 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकली है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 540 पदों पर भर्ती की जानी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर,  2022 है। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल  होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट रहेगी। पुरुष उम्मीदवारों की हाईट 165 सेमी और महिला उम्मीदवारों की हाईट 155 सेमी अनिवार्य है।