बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic पर जाकर अपना आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर-की से संतुष्ट न होने वाले कैंडिडेट 12 अक्टूबर शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 News: BPSC 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की जारी

करियर डेस्क : भारत सरकार के कई विभागों में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) का शानदार मौका आया है। कॉम्पटिशन की तैयारी में जुटे छात्रों के पास अवसर ही अवसर हैं। यूपी से लेकर बिहार तक वैकेंसी की भरमार है। कई भर्तियों में 10वीं से ग्रेजुएशन तक के स्टूडेंट्स से आवेदन मंगाए गए हैं। वहीं, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया भी जारी है। प्राइवेट सेक्टर में करियर को बूम वाली जॉब वैकेंसी निकली हैं। ऐसे में करियर, एजुकेशन और जॉब से संबंधित हर अपडेट्स और खबर के लिए अब आपको अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं है। हर लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें...
BPSC 67th Prelims Answer Key 2022
NIT Recruitment 2022
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट ने नॉन टीचिंग स्टाफ पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। रजिस्ट्रार, लाइब्रेरियन, ऑफिसर, इंजीनियर, असिस्टेंट, अटेंडेंट और टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती की जानी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nitc.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 10वीं-12वीं पास स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग में नौकरी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II, समेत 165 पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट moes.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 9 अक्टूबर, 2022 आवेदन की आखिरी तारीख है।
बैंक ऑफ बड़ौदा में वैकेंसी
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के बास बैंक ऑफ बड़ौदा में सुनहरा मौका आया है। बिना परीक्षा सिर्फ इंटरव्यू के अधार पर सेलेक्शन होगा। कुल 346 पदों पर भर्ती निकली है। ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2022 है। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर, ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड) और ऑपरेशंस हेड-वेल्थ के पदों पर भर्ती की जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
कुल पद- 346
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर- 320 पद
ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर- 24 पद
ग्रुप सेल्स हेड- 1 पद
ऑपरेशंस हेड-वेल्थ- 1 पद
CISF Recruitment 2022
केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत CISF में 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकली है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 540 पदों पर भर्ती की जानी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर, 2022 है। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट रहेगी। पुरुष उम्मीदवारों की हाईट 165 सेमी और महिला उम्मीदवारों की हाईट 155 सेमी अनिवार्य है।