एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 11,271 पदों को भरने के लिए किया गया है। यहां हम आपको परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं। 

करियर डेस्क. SSC CGL final result 2018: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कल यानी 31 मार्च 2021 को सीजीएल 2018 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 11,271 पदों को भरने के लिए किया गया है। यहां हम आपको परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं। 

महत्वपूर्ण तारीखें

  • SSC सीजीएल टियर 1 परीक्षा आयोजन की तारीख: 4 जून से 9 जून 2019 के बीच
  • SSC सीजीएल टियर-II परीक्षा की तारीख: 11 सितंबर से 13 सितंबर 2019 के बीच
  • SSC सीजीएल टियर-III परीक्षा की तारीख: 29 दिसंबर 2019
  • SSC सीजीएल टियर 3 परीक्षा रिजल्ट घोषित होने की तारीख: 30 सितंबर 2020

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • परीक्षार्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर SSC CGL Final Result 2018 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पीडीएफ फाइल खुल जाएगा जिस में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ रिजल्ट दिया गया होगा।
  • परीक्षार्थी पीडीएफ में अपने रोल नंबर से अपना फाइनल रिजल्ट चेक करें।